समाजवादी पार्टी की समीक्षा बैठक सम्पन्न, स्नातक MLC चुनाव की रणनीति पर हुआ मंथन - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Friday, October 16, 2026

समाजवादी पार्टी की समीक्षा बैठक सम्पन्न, स्नातक MLC चुनाव की रणनीति पर हुआ मंथन

बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने और स्नातक मतदाताओं से संपर्क बढ़ाने पर दिया जोर

बांदा, के एस दुबे । जिला समाजवादी पार्टी कार्यालय बांदा में शुक्रवार को जिलाध्यक्ष एडवोकेट उमेश यादव की अध्यक्षता में स्नातक खंड विधान परिषद (एमएलसी) चुनाव की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सदस्य विधान परिषद एवं एमएलसी प्रभारी रामवृक्ष यादव ने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ चुनावी तैयारियों की समीक्षा करते हुए आगामी चुनाव की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की। बैठक में स्नातक मतदाताओं से संपर्क बढ़ाने, मतदाता सूची की समीक्षा करने, संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने तथा सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपकर चुनावी अभियान में सक्रिय भूमिका निभाने पर विशेष जोर दिया गया।


एकजुट होकर चुनाव में जुटने का आह्वान

एमएलसी प्रभारी रामवृक्ष यादव ने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय बनाए रखते हुए पूरी सक्रियता के साथ चुनाव की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया। वहीं जिलाध्यक्ष एडवोकेट उमेश यादव ने संगठन की एकजुटता पर बल देते हुए कहा कि सभी कार्यकर्ता पूरी निष्ठा और प्रतिबद्धता के साथ मिलकर काम करें, ताकि स्नातक खंड एमएलसी चुनाव में पार्टी की सफलता सुनिश्चित करने के लिए मजबूत आधार तैयार किया जा सके। बैठक में हीरालाल यादव, हसन सिद्दीकी, शमीम बांदवी, विजय करण, अशोक गौर, ईशान सिंह लवी, ओम नारायण त्रिपाठी विदित, वीरेंद्र गुप्ता बाबू, प्रमोद गुप्ता राजा, रामलाल प्रजापति, प्रियांशु गुप्ता, सुशील त्रिवेदी, कैप्टन रामराज यादव, मदन गोपाल टंका, दिलीप पटवा, नासिर खान, लालमन यादव, मुन्ना पटेल, कुतैबा जमा, अशोक पांडेय, निलेश श्रीवास, आमिर खान मन्नी, कल्लू चौहान, बउआ परिहार, अजय चौहान दादा, यशवंत यादव, रोहित कुशवाहा, अमोल यादव, जन्मेजय सिंह, रामसागर यादव, अरविंद पाखरे और नेतराम वर्मा सहित जिले के प्रमुख पदाधिकारी, विभिन्न संगठनात्मक इकाइयों के प्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages