बबेरू/बाँदा, के एस दुबे । तहसील सभागार में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बांदा के मुख्य विकास अधिकारी अजय कुमार पांडे ने की, जबकि उप जिलाधिकारी अवनीश कुमार मौजूद रहे।समाधान दिवस में बबेरू तहसील क्षेत्र के अलग-अलग गांवों से पहुंचे फरियादियों ने अपनी समस्याओं को लेकर अधिकारियों के समक्ष प्रार्थना पत्र सौंपे। इस दौरान कुल 117 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 6 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। वहीं शेष 111 प्रार्थना पत्रों को संबंधित विभागों के
अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सौंपते हुए एक सप्ताह के अंदर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिए गए। समाधान दिवस में सबसे अधिक शिकायतें राजस्व विभाग से संबंधित जमीन विवाद और पैमाइश को लेकर प्राप्त हुईं। इसके अलावा सड़क, बिजली, पानी, कोटेदार सहित विभिन्न विभागों से जुड़ी समस्याओं को लेकर भी फरियादियों ने अपनी शिकायतें दर्ज कराईं। इस मौके पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. बृजेंद्र सिंह, तहसीलदार राधेश्याम सिंह, सीएचसी अधीक्षक डॉ. ऋषिकेश सिंह, विद्युत विभाग के एसडीओ एजाज रसूल, खंड विकास अधिकारी अभिषेक चौधरी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।


No comments:
Post a Comment