पुलिस ने जुआ खेलते दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, 2150 रुपये व 52 ताश के पत्ते बरामद - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Wednesday, November 11, 2026

पुलिस ने जुआ खेलते दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, 2150 रुपये व 52 ताश के पत्ते बरामद

बबेरू/बाँदा, के एस दुबे । मरका थाना पुलिस ने जुआ खेलने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से 2150 रुपये नकद और 52 ताश के पत्ते बरामद किए हैं, जबकि मौके से दो अन्य आरोपी फरार हो गए। बाँदा पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के कुशल निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाने के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत बुधवार की सुबह मरका थाना पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम करहुली स्थित शिव मंदिर पर कुछ लोग हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलते ही मरका थाना पुलिस


ने तत्काल मौके पर दबिश दी। जहां पुलिस ने जुआ खेलते हुए मानसिंह पुत्र मुन्ना और राजेश पुत्र छेदीलाल, निवासी ग्राम करहुली थाना मरका को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, पुलिस को देखकर दो अन्य आरोपी मौके से फरार हो गए। वही मौके से मालफड़ एवं जामा तलाशी के दौरान कुल 2150 रुपये नकद और 52 ताश के पत्ते बरामद किए गए। गिरफ्तार दोनों अभियुक्तों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की गई है। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक कल्लूराम सरोज, हेड कांस्टेबल गजराज पटेल, कांस्टेबल पुनीत त्रिपाठी, विनोद यादव और रोहित यादव शामिल रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages