खेत में जानवर चराने से मना करने पर वृद्ध के साथ मारपीट, वृद्ध घायल - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Wednesday, November 11, 2026

खेत में जानवर चराने से मना करने पर वृद्ध के साथ मारपीट, वृद्ध घायल

बबेरू/बांदा, के एस दुबे । बबेरू कोतवाली क्षेत्र के पतवन गांव में खेतों में जानवर चराने से मना करना एक वृद्ध को भारी पड़ गया। आरोप है कि गांव के ही एक व्यक्ति ने लाठी-डंडों से हमला कर वृद्ध को गंभीर रूप से घायल कर दिया। जानकारी के अनुसार, पतवन गांव निवासी बीरन पुत्र चुनबाद उम्र करीब 70 वर्ष बुधवार को अपने खेत में पानी लगाए हुए थे। इसी दौरान गांव के ही एक व्यक्ति ने अपने जानवर वृद्ध के खेत में छोड़ दिए। जब वृद्ध ने खेत में जानवर चराने से मना किया तो आरोप है कि उक्त व्यक्ति ने गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से उन पर हमला


कर दिया। मारपीट में वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद परिजन घायल वृद्ध को लेकर बबेरू कोतवाली पहुंचे और मारपीट करने वाले व्यक्ति के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी। इसके बाद पुलिस ने घायल वृद्ध को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बबेरू भेजा, जहां डॉक्टरों द्वारा उनका उपचार किया गया। वहीं, पुलिस ने मामले की शिकायत के आधार पर घटना की जांच शुरू कर दी है।



No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages