पांच दिवसीय अमावस्या मेले में सद्गुरु नेत्र चिकित्सालय ने श्रद्धालुओं को बांटे 25 हजार निःशुल्क चश्मे - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Wednesday, November 11, 2026

पांच दिवसीय अमावस्या मेले में सद्गुरु नेत्र चिकित्सालय ने श्रद्धालुओं को बांटे 25 हजार निःशुल्क चश्मे

चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि : दीपावली मेले में दीपदान और परिक्रमा के लिए पहुंचे श्रद्धालुओं की सेवा के लिए श्री सद्गुरु नेत्र चिकित्सालय जानकीकुंड की ओर से विशेष अभियान चलाया गया। पांच दिवसीय मेले के दौरान परिक्रमा मार्ग सहित 10 स्थानों पर निःशुल्क नेत्र परीक्षण केंद्र खोले गए। यहां श्रद्धालुओं की आंखों की जांच कर जरूरतमंदों को करीब 25 हजार निःशुल्क चश्मे वितरित किए गए। संत रणछोड़दास महाराज द्वारा स्थापित सद्गुरु नेत्र चिकित्सालय की ओर से द्वितीय मुखारबिंद पार्किंग स्थल, कामदगिरि भवन रामघाट, बरहा के हनुमानजी, रामायण दर्शन, विद्याधाम स्कूल, सतना बस स्टैंड, नरसिंह भगवान मंदिर के पास, सरयूधारा, हनुमानधारा और सती अनुसुइया


में शिविर लगाए गए थे। इन केंद्रों पर चिकित्सालय की टीम ने श्रद्धालुओं की आंखों की जांच की और आवश्यकता के अनुसार चश्मे उपलब्ध कराए। चिकित्सालय के निदेशक एवं ट्रस्टी डॉ. इलेश जैन ने कहा कि नर सेवा ही नारायण सेवा है। मानव सेवा को सर्वोपरि मानते हुए सद्गुरु परिवार ने मेले में आए श्रद्धालुओं को निःशुल्क नेत्र जांच और चश्मे की सुविधा उपलब्ध कराई। उन्होंने बताया कि पांच दिनों में लगभग 25 हजार चश्मों का वितरण किया गया।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages