मड़फा पहाड़ स्थित आश्रम में आयोजित चार दिवसीय अखंड भंडारे में 40 हजार श्रद्धालुओं ने पाया प्रसाद - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Wednesday, November 11, 2026

मड़फा पहाड़ स्थित आश्रम में आयोजित चार दिवसीय अखंड भंडारे में 40 हजार श्रद्धालुओं ने पाया प्रसाद

चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि : चित्रकूट-कालिंजर मुख्य मार्ग पर कोलौहां स्थित मड़फा पहाड़ स्थित श्री आद्य शंकराचार्य आश्रम में दीपावली और गोवर्धन पूजा के उपलक्ष्य में आयोजित चार दिवसीय अखंड भंडारा संपन्न हो गया। पूर्वाम्नाय गोवर्धनमठ पुरी पीठ के जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अधोक्षजानंद देवतीर्थ की ओर से स्थापित आश्रम में सात नवंबर से चल रहे भंडारे में करीब 40 हजार श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। बुंदेलखंड के मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश के लगभग 15 जिलों से श्रद्धालु अमावस्या पर मंदाकिनी स्नान और कामदगिरि परिक्रमा के लिए इसी मार्ग से चित्रकूट आते-जाते हैं। ऐसे में आश्रम में दिन-रात चलने वाले भंडारे में श्रद्धालुओं को हलवा, खीर, सब्जी-पूड़ी और कढ़ी-चावल का प्रसाद वितरित किया गया। गोवर्धन पूजा के दिन शाम को आयोजन का समापन


हुआ। इस दौरान आश्रम परिसर में विभिन्न मंडलियों ने बुंदेलखंड की पारंपरिक दिवारी लोककला का जोशपूर्ण प्रदर्शन किया। आयोजन में कामदगिरि तृतीय मुखार बिन्द के महंत श्याम दास, पूर्व ग्राम प्रधान भगवतपुर कोलौहां नरेंद्र पयासी, वर्तमान प्रधान मनीराम, विनोद पांडेय, राघवेंद्र पयासी, मदगंजन प्रसाद, शिवनारायण, अनिल गर्ग, प्रकाश, लक्ष्मणाचार्य, शिवकुमार, घनश्यामाचार्य, रहीमदास, सुशील पाण्डेय, ठा. दिलदार सिंह, ठा. पप्पू सिंह, रामबहोरी यादव सहित आश्रम प्रबंधन और क्षेत्रीय श्रद्धालुओं का सहयोग रहा।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages