पांच दिवसीय दिवाली मेले में सदगुरु नेत्र चिकित्सालय द्वारा श्रद्धालुओं को बाँटे गए निःशुल्क 25 हजार चश्मे - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Wednesday, November 11, 2026

पांच दिवसीय दिवाली मेले में सदगुरु नेत्र चिकित्सालय द्वारा श्रद्धालुओं को बाँटे गए निःशुल्क 25 हजार चश्मे

परिक्रमा मार्ग सहित 10 स्थानों पर खोले गए थे निःशुल्क  नेत्र परीक्षण  केंद्र, जांचोपरांत बाँटे गए निःशुल्क चश्मे

चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि - परम पूज्य या संत रणछोड़ दास जी महाराज द्वारा स्थापित श्री सद्गुरु नेत्र चिकित्सालय जानकीकुंड चित्रकूट  द्वारा पांच दिवसीय दिवाली मेले पर परिक्रमा मार्ग सहित चित्रकूट के 10 स्थानों पर,द्वतीय मुखारबिंद पार्किंग स्थल,कामदगिरि भवन रामघाट, बरहा के हनुमान जी,रामायण दर्शन,विद्याधाम स्कूल,सतना बस स्टैंड,सरकारी स्थान(नरसिंह भगवान के पास),सरयुधारा,हनुमानधारा एवं सती अनुसूइया में नेत्र परीक्षण केंद्र खोलकर दीपदान करने आए श्रद्धालुओं के आँखो की निःशुल्क जांचकर उन्हें निशुल्क चश्मा भी वितरण किया गया। इस पांच दिवसीय मेले में श्री सदगुरु नेत्र चिकित्सालय द्वारा आए हुए श्रद्धालुओं को लगभग 25 हजार निःशुल्क चश्मे बाटे गए।


वहीं सदगुरु नेत्र चिकित्सालय के निदेशक एवं ट्रस्टी डॉ इलेश जैन ने बताया कि नर सेवा नारायण सेवा है अर्थात् मानव सेवा सर्वोपरि है उन्होंने कहा कि दीपदान करने आए हुए श्रद्धालुओं को कोई पानी, भोजन की निःशुल्क व्यवस्था करके सेवा का काम किया, गया इसलिए चित्रकूट के इस पांच दिवसीय दिवाली मेले में सदगुरु परिवार ने अपने नेत्र चिकित्सालय की टीम के माध्यम से मेले में आए सभी श्रद्धालुओं की आँखों की जांच के लिए कई जगह निःशुल्क नेत्र परीक्षण केंद्र खोले गए थे जिसमें सभी का नेत्र परीक्षण निःशुल्क किया जाता था और जिन श्रद्धालुओं को चश्मे की जरूरत थी उन्हें निःशुल्क चश्मे भी वितरित किए गए, उन्होंने बताया कि इस पांच दिवसीय मेले में नेत्र चिकित्सालय द्वारा  लगभग 25 हजार चश्मे बाटे गए है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages