कांग्रेस कार्यालय में मनाई गई देश के प्रथम शिक्षा मंत्री की जयंती - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Wednesday, November 11, 2026

कांग्रेस कार्यालय में मनाई गई देश के प्रथम शिक्षा मंत्री की जयंती

बांदा, के एस दुबे । स्टेशन रोड स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में भारत रत्न एवं देश के प्रथम शिक्षा मंत्री मौलाना अबुल कलाम आजाद जी की जयंती कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा अत्यंत श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर उपस्थित कांग्रेस जनों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए शहर अध्यक्ष अफसाना शाह ने मौलाना आजाद के योगदान को याद करते हुए कहा, ष्हमें मौलाना अबुल कलाम आजाद  के बताए रास्तों पर चलते हुए देश को मजबूत बनाना है। जब देश में शिक्षा की शुरुआत का दौर था, उस समय उन्होंने गांव-गांव तक स्कूल खुलवाए और जन-जन तक शिक्षा पहुँचाने की ऐतिहासिक पहल की। आज देश में जो प्राथमिक शिक्षा का ढांचा दिखाई देता है, वह उन्हीं की दूरदर्शिता की


देन है।जयंती समारोह के दौरान ष्जय कांग्रेस, विजय कांग्रेसष् के नारों के साथ देश के विकास में मौलाना आजाद के अतुलनीय योगदान को याद किया गया। इस अवसर पर शिव बली सिंह, डॉ. के.पी. सेन, इदरीश भाई, शब्बीर सौदागर, छेदीलाल धुरिया, डी.के. दिनेश, वीरेंद्र धुरिया, पप्पू, राजेश, रफत खान गोगा, अशोक वर्धन, गोविंद नारायण, बलबीर सिंह, हरिश्चंद्र बाजपेई, सैयद वारिस अली, अली बक्स और सुखदेव गांधी सहित तमाम वरिष्ठ कांग्रेस जन व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages