मंदाकिनी नदी किनारे आबकारी टीम की छापेमारी, 500 किलो लहन और 35 लीटर कच्ची शराब बरामद - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Wednesday, November 4, 2026

मंदाकिनी नदी किनारे आबकारी टीम की छापेमारी, 500 किलो लहन और 35 लीटर कच्ची शराब बरामद

दो अभियोग दर्ज, मौके पर ही नष्ट कराया गया अवैध शराब बनाने का लहन

चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि । जनपद में अवैध शराब के निर्माण और बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए आबकारी विभाग की ओर से चलाए जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान के तहत बुधवार को आबकारी टीम ने बड़ी कार्रवाई की। टीम ने कर्वी थाना क्षेत्र के भैरो पागा में मंदाकिनी नदी के किनारे संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी कर करीब 500 किलोग्राम लहन बरामद किया। बरामद लहन को मौके पर ही नष्ट करा दिया गया। इसके साथ ही 35 लीटर अवैध कच्ची शराब भी जब्त की गई। आबकारी आयुक्त उत्तर प्रदेश के आदेश तथा जिलाधिकारी पुलकित गर्ग के निर्देशन


में जिला आबकारी अधिकारी के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। छापेमारी के दौरान आबकारी टीम ने संदिग्ध स्थानों की सघन तलाशी ली। इस दौरान अवैध शराब बनाने में इस्तेमाल होने वाला भारी मात्रा में लहन बरामद हुआ। विभाग ने संयुक्त प्रांत आबकारी अधिनियम, 1910 (यथासंशोधित) की सुसंगत धाराओं के तहत दो अभियोग पंजीकृत कर नियमानुसार कार्रवाई की है। आबकारी विभाग ने स्पष्ट किया है कि जनपद में अवैध शराब के निर्माण, परिवहन और बिक्री में संलिप्त लोगों के खिलाफ विशेष अभियान के तहत लगातार छापेमारी की जाएगी और दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages