अपने इतिहास पर नजर डाले कांग्रेस: राजेश - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Wednesday, November 11, 2026

अपने इतिहास पर नजर डाले कांग्रेस: राजेश

भाजपा के क्षेत्रीय महामंत्री का जगह-जगह हुआ स्वागत

फतेहपुर, मो शमशाद । भारतीय जनता पार्टी कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के क्षेत्रीय महामंत्री जनसेवक राजेश सिंह पटेल के जनपद भ्रमण के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। जिले के विभिन्न मंडलों में उनका फूल-मालाओं के साथ जोरदार स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। जनसभा में उन्होंने कांग्रेस व समाजवादी पार्टी पर तीखा हमला बोलते हुए राहुल गांधी व अखिलेश यादव की राजनीति पर सवाल खड़े किए। जनसभा को संबोधित करते हुए राजेश सिंह पटेल ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के वोट चोरी के आरोपों पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को पहले अपने इतिहास पर नजर डालनी चाहिए। आजादी के बाद प्रधानमंत्री के चयन के

क्षेत्रीय महामंत्री का स्वागत करते पार्टीजन। 

दौरान सरदार वल्लभभाई पटेल को अधिक समर्थन मिलने के बावजूद जवाहरलाल नेहरू प्रधानमंत्री बने थे। ऐसे में कांग्रेस को वोट चोरी के मुद्दे पर सवाल उठाने से पहले अपने अतीत का भी जवाब देना चाहिए। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए उन्होंने पीडीए की राजनीति पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी कई बार सत्ता में रही, लेकिन परिवार के बाहर पीडीए वर्ग से किसी को मुख्यमंत्री क्यों नहीं बनाया गया? जनपद भ्रमण के दौरान तेलियानी मंडल के सहिली में मंडल अध्यक्ष अरुण लोधी के नेतृत्व में स्वागत किया गया। जोनिहा मंडल में मंडल अध्यक्ष कोमल एवं महामंत्री आदित्य पटेल, बिंदकी में मंडल अध्यक्ष पूरन सिंह, बकेवर में देवमई मंडल उपाध्यक्ष सुमन वर्मा एवं मंडल महामंत्री, जहानाबाद में युवा भाजपा नेता लोकेंद्र पटेल तथा अमौली मंडल में मंडल अध्यक्ष देवेंद्र के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। इस दौरान विभिन्न मंडलों के भाजपा पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, युवा कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages