सीनियर रिपोर्टर ने अवरूद्ध नाली बाबत सीएम से शिकायत
बांदा, के एस दुबे । नगर पालिका परिषद ईओ ने मनमाने ढंग से डीएम को पत्र भेज नाली की सफाई फर्जी दिखाई यह हकीकत जीपीएस की फोटो पांच नवंबर के सुबह 10.25 की है साफ जाहिर करती है। यह वाक्या शहर के छोटी बाजार कमतू गेट के अंदर का है।कई पखवारे बीतन के बाद भीषण गंदगी कायम है। वरिष्ठ संवाददाता ने ईओ के कार्यवाही न करने पर मुख्यमंत्री से शिकायत की है। ललित विश्वकर्मा के मकान के सामने रहने वाले पड़ोसी ने शिकायतकर्ता के बड़े भाई से नाली का चेंबर बनवाने के नामपे दो हजार रुपये ये कहते हुए लिए कि पूर्वजों के वक्त जैसे दसक पूर्व की तरहौ नाली का पानी बहने और भविष्य मे कोई असुबिधा नहीं होने का वादा करने वाले पड़ोसी ने पलटी मारी और अपने घर के भीतर बने चेंबर को बंद कर दिया जिससे तीन माह पूर्व से जलभराव और गंदगी कायम है। फरेबियो की फितरत जाहिर करने वाले पड़ोसी ने पानी रोक दिया है! इस बाबत ईओ नगर
पालिका और आयुक्त को अर्जी दे कार्यवाही की माँग की हैं! जिसमें जिम्मेदार महकमे के लोग दृष्टिहीनता का प्रतीक साबित हो रहे हैं! नाली बाधित होने मे जलभराव को तीन माह का वक्त बीत चुका हैं। कोई कार्यवाही नहीं की है जिससे हर वर्ग त्रस्त है। इस बाबत सदर विधायक प्रतिनिधि को कई बार अवगत कराया जनहित को तरजीह नहीं मिली है। वार्ड 27 की समस्या उग्र रूप धारण कर रही है। जलभराव के पास कुछ लोग औंधे मुंह गिर चुके जिससे यहां से गुजरना जान जोखिम में डालना साबित हो रहा है।अक्षय,अभय बताते की अंधेरगर्दी की हद पार कर नगर पालिका परिषद के जिम्मेदारो ने जनहित को तरजीह नहीं दी है। उल्लेखनीय हैं कि वार्ड 27 के सफाई नायक शुरूआती दौर से मनमानी की हद पार कर गलत रिपोर्ट देते हुए नगर पालिका के जिम्मेदारो को गुमराह करता रहा है। इस सफाई नायक ओमप्रकाश की बिगड़ैल फितरत और मनमाने पूर्ण रवैया से लोगों में आक्रोश ब्याप्त है।


No comments:
Post a Comment