भुइया रानी धाम में आस्था और परंपरा का संगम - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Tuesday, November 10, 2026

भुइया रानी धाम में आस्था और परंपरा का संगम

मौनिया व्रत के बाद निकली सात कोस की परिक्रमा, दीवारी नृत्य ने मोहा मन

पैलानी डेरा-कानाखेड़ा में बुंदेलखंड की प्राचीन धार्मिक परंपरा का हुआ आयोजन,

सैकड़ों श्रद्धालुओं ने निभाई परंपरा

बांदा, के एस दुबे । तिंदवारी विधानसभा क्षेत्र के जसपुरा ब्लॉक अंतर्गत पैलानी डेरा एवं कानाखेड़ा स्थित पवित्र भुइया रानी स्थान पर आज बुंदेलखंड की प्राचीन धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपरा मौनिया व्रत का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामवासी एवं क्षेत्रवासी शामिल हुए। बुंदेलखंड की इस पौराणिक परंपरा के अनुसार मौनिया व्रत रखने वाले श्रद्धालु व्रत पूर्ण होने के पश्चात सात कोस की परिक्रमा करते हुए पवित्र भुइया रानी धाम पहुंचते हैं। यहां विधि-विधान और श्रद्धा के साथ पूजा-अर्चना की जाती है। इसके बाद स्थानीय बुजुर्गों एवं पारंपरिक कलाकारों द्वारा बुंदेलखंड की पहचान माने जाने वाले दीवारी नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति दी जाती है। इस दौरान पूरा परिसर धार्मिक आस्था और लोक संस्कृति के रंग में रंगा नजर आया। कार्यक्रम


में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री विशंभर प्रसाद निषाद, सपा के वरिष्ठ नेता पुष्पेंद्र सिंह चुनाले, पंकज यादव (पूर्व प्रधान), रामबरन सिंह चौहान, चंद्रभान निषाद, ओमप्रकाश सिंह, अमन यादव, मुन्नीलाल यादव, शेरू सिंह चौहान, शिवमोहन कुशवाहा, अनिल कुशवाहा, कमलेश साहू, लल्लू रैदास, शहदू रैदास, माधव यादव, जगन्नाथ यादव, राकेश यादव, बलबीर यादव एवं चेला साहू समाजसेवी दयाराम निषाद सहित सैकड़ों की संख्या में ग्रामवासी और क्षेत्रवासी मौजूद रहे। इस आयोजन के माध्यम से बुंदेलखंड की प्राचीन धार्मिक मान्यताओं, लोक संस्कृति और पारंपरिक दीवारी नृत्य की विरासत को संजोने का संदेश दिया गया। ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भागीदारी कर अपनी सांस्कृतिक परंपरा के प्रति आस्था और जुड़ाव प्रदर्शित किया।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages