दिव्यांग बच्चों के चेहरों पर बिखरी मुस्कान - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Saturday, November 14, 2026

दिव्यांग बच्चों के चेहरों पर बिखरी मुस्कान

केक काटकर मनाया बाल दिवस

फतेहपुर, मो शमशाद । बच्चे मन के सच्चे होते हैं और उनकी मुस्कान ही सबसे अनमोल उपहार है। इसी भावना के साथ बाल दिवस के अवसर पर शनिवार को इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी के तत्वावधान एवं डॉ. सत्यनारायण सेवा फाउंडेशन के संयोजकत्व में भावना दिव्यांग विद्यालय में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। चेयरमैन एवं इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी उत्तर प्रदेश के कार्यकारिणी सदस्य डॉ. अनुराग श्रीवास्तव ने दिव्यांग बच्चों के बीच पहुंचकर बाल दिवस मनाया और उनके चेहरों पर मुस्कान बिखेरी। डॉ. अनुराग श्रीवास्तव ने सभी बच्चों को पेंसिल, रबर, कटर, रुमाल के साथ बिस्कुट, चिप्स, कुरकुरे, टॉफियां और चॉकलेट वितरित कीं। बच्चों को गुब्बारे देकर

दिव्यांग बच्चों संग केक काटकर बाल दिवस मनाते रेडक्रास चेयरमैन।

उत्साहित किया गया और केक काटकर बाल दिवस की खुशियां साझा की गईं। उपहार पाकर बच्चों की खुशी देखते ही बन रही थी। बच्चे इशारों के माध्यम से अपनी भावनाएं व खुशी जाहिर करते नजर आए। इस अवसर पर दिव्यांग बिटिया शिवानी का जन्मदिन भी केक काटकर मनाया गया। इसके साथ ही बच्चों को डेंगू से बचाव एवं रोग प्रतिरोधक क्षमता विकसित करने में सहायक होम्योपैथिक औषधियां भी प्रदान की गईं। विद्यालय के बच्चों ने मनमोहक प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम में विद्यालय की संचालिका भावना श्रीवास्तव, प्रमुख सहयोगी एवं समाजसेवी अभिनव श्रीवास्तव सहित बच्चों के अभिभावक मौजूद रहे। डॉ. अनुराग ने बच्चों के साथ समय बिताकर उन्हें अपनत्व का एहसास कराया और उनके जीवन में खुशियों के रंग भरने का प्रयास किया।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages