दो शव मिलने पर एसपी ने किया घटनास्थलों का निरीक्षण - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Saturday, November 14, 2026

दो शव मिलने पर एसपी ने किया घटनास्थलों का निरीक्षण

परिजनों से की मुलाकात, दोनों घटनाओं की गंभीरता से जांच कराने के निर्देश

फतेहपुर, मो शमशाद । बकेवर थाना क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर दो शव मिलने की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए शनिवार को पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने दोनों घटनास्थलों का निरीक्षण किया। उन्होंने पुलिस अधिकारियों से अब तक की जांच की जानकारी लेते हुए दोनों मामलों में संवेदनशीलता के साथ जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। जानकारी के अनुसार बीती 11 नवंबर को ग्राम गंगरावल के पास हाईवे किनारे एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला था। वहीं 13 नवंबर को ग्राम दिलावलपुर के पास नहर किनारे रामजीवन

घटनास्थल का निरीक्षण करते एसपी अभिमन्यु मांगलिक।

पुत्र स्वर्गीय शिवचरण वर्मा (42) का शव बरामद हुआ था। शनिवार को एसपी ने दोनों स्थानों पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने मृतक रामजीवन के परिजनों से मुलाकात कर घटना के संबंध में जानकारी भी प्राप्त की। एसपी ने संबंधित अधिकारियों को दोनों मामलों की गंभीरता और संवेदनशीलता को देखते हुए सभी पहलुओं पर जांच करने तथा आवश्यक विधिक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages