पेट्रोल डालकर जलाने के प्रयास के आरोपी पत्नी पर धमकी देने का आरोप - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Monday, November 16, 2026

पेट्रोल डालकर जलाने के प्रयास के आरोपी पत्नी पर धमकी देने का आरोप

पीड़ित ने एसपी से लगाई सुरक्षा की गुहार

फतेहपुर, मो शमशाद । पति पर पेट्रोल डालकर जान से मारने के प्रयास के मामले में अब नया मोड़ सामने आया है। मुकदमे में जमानत पर बाहर आए आरोपियों पर पीड़ित पति ने मुकदमे में सुलह करने का दबाव बनाने व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। अपनी जान को खतरा बताते हुए पीड़ित दीपक कुमार सोमवार को एसपी कार्यालय पहुंचा और शिकायती पत्र देकर खुद के साथ परिवार की सुरक्षा की गुहार लगाई। पीड़ित दीपक कुमार के मुताबिक 21 अप्रैल को उसकी पत्नी ज्योति देवी ने अपने कथित प्रेमी यदुवेन्द्र उर्फ विपिन यादव के साथ मिलकर उस पर पेट्रोल डालकर जान से मारने का प्रयास किया था। मामले में पीड़ित की शिकायत पर गाजीपुर

एसपी से गुहार लगाने जाता पीड़ित परिवार।

थाने में मुकदमा दर्ज हुआ था। आरोप है कि पुलिस ने इस मामले में पत्नी ज्योति देवी व यदुवेन्द्र उर्फ विपिन यादव के खिलाफ कार्रवाई की थी। अब दोनों के जमानत पर बाहर आने के बाद पीड़ित ने धमकियां मिलने की शिकायत की है। दीपक का आरोप है कि जमानत पर बाहर आने के बाद पत्नी व उसके मायके पक्ष के लोग लगातार मुकदमे में सुलह करने का दबाव बना रहे हैं। समझौते से इनकार करने पर उसे जान से मारने और झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी जा रही है। पीड़ित ने पत्नी व ससुरालीजनों पर मारपीट करने तथा मानसिक रूप से प्रताड़ित करने के भी आरोप लगाए हैं। पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया कि उसकी बहन व बहनोई पर मकान की चाबी दिलाने के लिए पुलिस के माध्यम से दबाव बनवाया जा रहा है। लगातार मिल रही धमकियों और कथित प्रताड़ना से परेशान दीपक ने पुलिस अधिकारियों से पूरे मामले में हस्तक्षेप करने की मांग की है। पीड़ित ने पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराने, धमकी देने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने और अपने साथ परिवार को सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग उठाई। वहीं अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञान प्रकाश राय ने पीड़ित की शिकायत पर जांच कराकर उचित कार्रवाई किए जाने का आश्वासन दिया।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages