सपाईयों ने वीरांगना ऊदा देवी पासी की मनाई पुण्यतिथि - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Monday, November 16, 2026

सपाईयों ने वीरांगना ऊदा देवी पासी की मनाई पुण्यतिथि

पुष्पांजलि अर्पित कर उनके शौर्य, साहस व बलिदान को किया याद

फतेहपुर, मो शमशाद । समाजवादी पार्टी कार्यालय में वीरांगना ऊदा देवी पासी की पुण्यतिथि श्रद्धा व सम्मान के साथ मनाई गई। पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इसके बाद आयोजित विचार गोष्ठी में उनके जीवन, संघर्ष, अदम्य साहस और देश के प्रति समर्पण पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष सुरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि वीरांगना ऊदा देवी पासी का जीवन भारतीय महिलाओं के साहस, स्वाभिमान और देशभक्ति का प्रतीक है। उन्होंने 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम में अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ प्रत्यक्ष रूप से युद्ध करते हुए अपने प्राणों का बलिदान दिया। उनका संघर्ष

गोष्ठी को संबोधित करते जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह यादव।

और शौर्य आने वाली पीढ़ियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। पासी समाज में उन्हें विशेष सम्मान प्राप्त है और उनके जीवन से सामाजिक साहस एवं संघर्ष की प्रेरणा मिलती है। संचालन जिला महासचिव चौधरी मंजर यार ने किया। इस दौरान वीरेंद्र यादव, दयालु गुप्ता, दलजीत निषाद, राम तीरथ परमहंस, हीरालाल निषाद, राम नारायण निषाद, डीजी कुशवाहा, हीरालाल साहू, बाबू सिंह कुशवाहा, डॉ. अमित पाल, धीरेन्द्र निषाद, कपिल यादव, अंकित यादव, ललित उमराव, जितेंद्र पासवान, विमलेश पटेल, नागेंद्र यादव, असरार अहमद, मनोज कुमार, बालचंद्र, कामता प्रसाद, इन्द्रसेन पासी, अंकित सिंह, दिनेश कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages