युवा लेखक की पुस्तक ‘पृथ्वी से समाज तक’ का हुआ भव्य विमोचन - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Monday, November 16, 2026

युवा लेखक की पुस्तक ‘पृथ्वी से समाज तक’ का हुआ भव्य विमोचन

ओरन/बबेरू/बाँदा, के एस दुबे  । बाँदा जिले के बिसडा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम शाहपुर सानी निवासी एवं गांधी राजकीय इंटर कॉलेज, औगासी के कक्षा 12वीं के छात्र व युवा लेखक श्रीकांत सक्सेना की लिखित पुस्तक ‘पृथ्वी से समाज तक’ का भव्य विमोचन बीते 3 नवंबर को नरैनी स्थित राजकुमार इंटर कॉलेज परिसर में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी के उत्तर प्रदेश प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल तथा विशिष्ट अतिथि बांदा-चित्रकूट की सांसद श्रीमती कृष्णा देवी पटेल ने संयुक्त रूप से पुस्तक का विधिवत लोकार्पण किया। इस अवसर पर कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान अतिथियों ने युवा लेखक श्रीकांत सक्सेना की प्रतिभा और लेखन कार्य


की सराहना करते हुए कहा कि इतनी कम उम्र में पर्यावरण संरक्षण, प्रकृति और सामाजिक सरोकारों जैसे गंभीर विषयों पर पुस्तक लिखना पूरे जनपद और युवाओं के लिए प्रेरणादायक है। वहीं युवा लेखक श्रीकांत सक्सेना ने पुस्तक की विषयवस्तु पर प्रकाश डालते हुए बताया कि इस पुस्तक में पृथ्वी के संरक्षण, प्रकृति और मानव समाज के आपसी संबंधों को सरल एवं रोचक भाषा में प्रस्तुत किया गया है। इस अवसर पर क्षेत्र के कई जनप्रतिनिधि, नेतागण, विद्यालय के शिक्षकगण, साहित्य प्रेमी एवं बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages