बबेरू/बाँदा, के एस दुबे । मरका थाना क्षेत्र के मटेहना गांव में 19 वर्षीय उमेश कुमार ने खेत मे बबूल के पेड़ मे गमछे के सहारे फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया । देर शाम तक घर न लौटने पर परिजन उसकी तलाश करते रहे। रात करीब 10 बजे खेत में उसका शव मिला। वही यह दृश्य देखते ही परिवार जनों में कोहराम मच गया, परिजनों का आरोप है कि प्रेम-प्रसंग की जानकारी होने पर युवक के दो दोस्त उसे परेशान कर रहे थे, और प्रेमिका से संबंध तोड़ने
का दबाव बना रहे थे। फिलहाल मरका थाना पुलिस के द्वारा शव का पोस्टमार्टम करवाया है। पुलिस क्षेत्राधिकारी कृष्णकांत त्रिपाठी से जानकारी ली तो उन्होंने बताया कि, मामले की जांच की जा रही है। अभी परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने व पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी।


No comments:
Post a Comment