वस्त्र, साड़ी, किताबें, जूते-चप्पल व खिलौने पाकर खिले - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Sunday, November 8, 2026

वस्त्र, साड़ी, किताबें, जूते-चप्पल व खिलौने पाकर खिले

जरूरतमंदों के चेहरे, आठ वर्षों से सेवा कार्य में जुटी है संस्था

बाँदा, के एस दुबे । दीपावली के शुभ अवसर पर बाँदा रोटी बैंक सोसाइटी ने मानवता और सामाजिक सेवा की मिसाल पेश करते हुए जरूरतमंदों के बीच वस्त्र एवं दैनिक उपयोग की सामग्री का वितरण किया। मोहल्ला धीरज नगर छोटा बाईपास, ब्लॉक बड़ोखर में आयोजित सेवा अभियान के दौरान लगभग 350 जरूरतमंद पुरुषों, महिलाओं और बच्चों को कपड़े, साड़ियां, किताबें, पर्स, खिलौने, जूते-चप्पल सहित अन्य उपयोगी सामग्री वितरित की गई। कार्यक्रम का आयोजन सोसाइटी के संरक्षक शेख सादी जमा एवं सह संरक्षक चन्द्रमौली भारद्वाज के संरक्षण में, उपाध्यक्ष मोहम्मद सलीम की अध्यक्षता तथा उप शाखा प्रमुख छिपटहरी अलीमुद्दीन के नेतृत्व में किया गया। इस सेवा अभियान में समाजसेवी रोहित का भी विशेष सहयोग रहा। बाँदा शहर के जागरूक एवं समाजसेवी


नागरिकों द्वारा दान स्वरूप उपलब्ध कराए गए कपड़े और अन्य उपयोगी सामग्री को जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाया गया। सामग्री पाकर महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों के चेहरों पर खुशी दिखाई दी। लोगों ने संस्था के पदाधिकारियों को दुआएं और आशीर्वाद दिया।

इस दौरान सोसाइटी के संगठन मंत्री सुनील सक्सेना ने ग्रामीणों को स्वास्थ्य, स्वच्छता, यातायात नियमों एवं उनके कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक किया। उन्होंने सामाजिक जागरूकता को भी सेवा कार्य का महत्वपूर्ण हिस्सा बताया।

कार्यक्रम के समापन पर महिला उपाध्यक्ष तरन्नुम फात्मा ने सभी दानदाताओं, सहयोगियों एवं ग्रामवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सेवा का वास्तविक अर्थ समाज के कमजोर और जरूरतमंद लोगों के साथ खड़े होकर उनके जीवन में खुशियां लाना है।

गौरतलब है कि बाँदा रोटी बैंक सोसाइटी पिछले आठ वर्षों से प्रत्येक रविवार को जरूरतमंदों की मदद के लिए सेवा कार्य करती आ रही है। संस्था का उद्देश्य जरूरतमंद लोगों को भोजन, वस्त्र और अन्य आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराकर समाज में सहयोग एवं मानवता की भावना को मजबूत करना है। इस अवसर पर अध्यक्ष रिजवान अली, उपाध्यक्ष मोहम्मद सलीम, संगठन मंत्री सुनील सक्सेना, कार्यालय प्रभारी मोहम्मद शमीम, शाखा प्रमुख ईदगाह नसीर खान, शाखा प्रमुख खत्री पहाड़ देवी जी पवन पाण्डेय, शाखा प्रमुख छावनी शहाना खान, उप शाखा प्रमुख मर्दन नाका निहाल खान, उप शाखा प्रमुख छिपटहरी अलीमुद्दीन सहित संस्था के अनेक पदाधिकारी, सदस्य एवं समाजसेवी मौजूद रहे। दीपावली के अवसर पर आयोजित यह सेवा अभियान समाज को संदेश दे गया कि त्योहारों की असली खुशी दूसरों के चेहरों पर मुस्कान लाने में ही है।




No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages