हिंदू महासंघ ने की अवैध क्लीनिकों पर शिकंजा कसने की मांग - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Wednesday, November 11, 2026

हिंदू महासंघ ने की अवैध क्लीनिकों पर शिकंजा कसने की मांग

बांदा, के एस दुबे । जनपद में माँ केन के पावन तट पर श्रद्धा, आस्था और सामाजिक सरोकारों का एक अनूठा संगम देखने को मिला। केन नदी आरती स्थल पर आयोजित भव्य महाआरती में समाजसेवी करीना मौसी किन्नर विशेष रूप से शामिल हुईं। उन्होंने विधि-विधान से माँ केन की पूजा-अर्चना कर दीपदान किया और जनपद की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। इस दौरान पूरा घाट ष्हर-हर गंगेष् और ष्जय माँ केनष् के जयकारों से गूंज उठा।महाआरती के धार्मिक अनुष्ठान के बाद कार्यक्रम ने जनहित के एक गंभीर मुद्दे का रूप ले लिया। समाजसेवी करीना मौसी किन्नर और विश्व हिंदू महासंघ गौ रक्षा समिति के पदाधिकारियों ने जिले में तेजी से बढ़ रहे कथित झोलाछाप चिकित्सकों के अवैध कारोबार पर गहरी चिंता जताई।


करीना मौसी ने कड़े शब्दों में कहा कि गरीब और मजदूर तबका बेहतर इलाज की उम्मीद में ऐसे अप्रशिक्षित लोगों के जाल में फंस जाता है। वैध डिग्री और पंजीकरण के बिना क्लीनिक चला रहे इन झोलाछाप डॉक्टरों के कारण मरीजों की जान पर हमेशा खतरा मंडराता रहता है। उन्होंने जिला प्रशासन से मांग की कि ऐसे फर्जी क्लीनिकों की तत्काल जांच कराई जाए और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई हो ताकि गरीबों की जिंदगी से खिलवाड़ न हो सके।

कार्यक्रम में मौजूद विश्व हिंदू महासंघ गौ रक्षा समिति के जिलाध्यक्ष महेश कुमार प्रजापति ने भी इस मुद्दे पर प्रशासन का जोरदार ढंग से ध्यान आकर्षित किया। उन्होंने कहा कि जनपद में चल रहे अवैध क्लीनिकों की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और जिनके पास वैध योग्यता नहीं है, उनके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि इस गंभीर मामले में जल्द प्रभावी कदम नहीं उठाए गए, तो संगठन जनहित में इसे बड़े पैमाने पर उठाएगा। महाआरती के इस आयोजन के समापन पर उपस्थित श्रद्धालुओं को महाप्रसाद वितरित किया गया। इस दौरान प्रीति साहू, महेश कुमार ढोहिया, विनय गुप्ता, विक्की, रजनीश प्रजापति, लोहा सिंह समेत तमाम संगठन के पदाधिकारी और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages