कानाखेड़ा में लगा विशाल निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Friday, November 6, 2026

कानाखेड़ा में लगा विशाल निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर

मोतियाबिंद मरीजों को ऑपरेशन के लिए भेजा गया चित्रकूट

बांदा, के एस दुबे । जनसेवा और मानव कल्याण को समर्पित एक पहल के तहत विधानसभा तिंदवारी के ग्राम कानाखेड़ा में पूर्व विधायक दलजीत सिंह के प्रयासों से एक विशाल निःशुल्क नेत्र परीक्षण एवं परामर्श शिविर का सफल आयोजन किया गया। इस शिविर में ग्रामीण इलाकों के सैकड़ों लोगों ने पहुंचकर अपनी आंखों की जांच कराई। निःशुल्क चश्मा वितरणरू परीक्षण के बाद दृष्टि दोष से पीड़ित जरूरतमंद ग्रामीणों को मौके पर ही निःशुल्क चश्मे वितरित किए गए। शिविर के दौरान जिन मरीजों में मोतियाबिंद की पुष्टि हुई, उन्हें बेहतर उपचार और नई रोशनी दिलाने के लिए विशेष वाहन से चित्रकूट स्थित प्रसिद्ध जानकीकुंड चिकित्सालय भेजा गया, जहाँ उनका निःशुल्क ऑपरेशन व इलाज कराया जाएगा। ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं को आसानी से उपलब्ध


कराने और नेत्र रोगों के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से यह आयोजन किया गया था। आयोजकों ने इस बात पर जोर दिया कि यह केवल एक स्वास्थ्य शिविर नहीं, बल्कि समाज के प्रति सेवा, संवेदनशीलता और मानवता के संकल्प का जीवंत उदाहरण है। शिविर को सफल बनाने में सभी विशेषज्ञ चिकित्सकों, स्वास्थ्य कर्मियों, स्थानीय सहयोगियों और ग्रामवासियों ने अपना पूर्ण योगदान दिया। पूर्व विधायक दलजीत सिंह ने संकल्प दोहराया कि क्षेत्र के प्रत्येक जरूरतमंद व्यक्ति तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएँ पहुँचाने का यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा।



No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages