धनतेरस पर बाजारों में उमड़ी भारी भीड़ - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Friday, November 6, 2026

धनतेरस पर बाजारों में उमड़ी भारी भीड़

दीपावली की खरीदारी से बाजार गुलजार

देर शाम तक दुकानों पर लगी रही खरीदारों की कतारें

बांदा, के एस दुबे । रोशनी और उमंग के पावन पर्व दीपावली की शुरुआत के साथ ही जनपद के मुख्य बाजारों में जबरदस्त रौनक देखने को मिल रही है। धनतेरस के शुभ अवसर पर आज तड़के सुबह से ही शहर के प्रमुख बाजारों में खरीदारों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। बर्तन मंडी, इलेक्ट्रॉनिक शो-रूम, सर्राफा बाजार से लेकर सजावटी सामानों की दुकानों पर देर शाम तक ग्राहकों की चहल-पहल बनी रही और लोगों ने जमकर खरीदारी की। धनतेरस पर शुभ मुहूर्त में खरीदारी करने के लिए लोगों में विशेष उत्साह देखा गया।सोने-चांदी के आभूषणों, चांदी के सिक्कों, गणेश-लक्ष्मी की मूर्तियों और तांबे-पीतल के बर्तनों की दुकानों पर ग्राहकों का तांता लगा रहा। घर की सजावट के लिए इलेक्ट्रॉनिक झालरें, रंगोली के रंग, खिलौने, बताशे और मिट्टी के दीयों की स्टॉलों पर भी काफी


भीड़ रही। हालांकि, महंगाई का आंशिक असर भी बाजार पर नजर आया। कई मध्यमवर्गीय परिवारों ने अपने बजट को ध्यान में रखते हुए हल्के और किफायती सामान की खरीदारी कर परंपरा का निर्वहन किया, तो वहीं सक्षम लोगों ने कीमती आभूषणों और वाहनों की खरीदारी में रुचि दिखाई। त्योहार के दौरान बाजारों में सुरक्षा और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। पुलिस अधिकारियों और वरिष्ठ पुलिस जवानों ने शहर के भीड़भाड़ वाले मुख्य बाजारों, चौराहों और सर्राफा गलियों में लगातार पैदल गश्त किया। असामाजिक तत्वों और जेबकतरों पर नजर रखने के लिए वर्दीधारी पुलिसकर्मियों के साथ-साथ सादी वर्दी में भी जवानों की तैनाती की गई। धनतेरस पर देर शाम तक बाजारों में जगमगाहट और चहल-पहल का माहौल बना रहा, जिससे व्यापारियों के चेहरे भी खिल उठे हैं।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages