भव्य कलश यात्रा के साथ शुरु हुई श्रीमद्भावगत कथा - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Wednesday, November 11, 2026

भव्य कलश यात्रा के साथ शुरु हुई श्रीमद्भावगत कथा

चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि : जिला मुख्यालय के कछारपुरवा में बुधवार से श्रीमद्भागवत कथा का शुभारम्भ हो गया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने कलश यात्रा निकालकर नगर भ्रमण किया। सेमरदहा निवासी राधेरमण पयासी एवं उनकी पत्नी क्षेमवती द्वारा श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया गया है। बुधवार को पवित्र जल से भरे कलश लेकर महिलाओं ने कलश यात्रा निकाली। नगर भ्रमण करते हुए कलश यात्रा कथा स्थल कछारपुरवा पहुंची। यहां कथा वाचक भागवताचार्य कृष्णनंदन महाराज ने बताया कि श्रीमद्भागवत कथा की पूजा के इस आयोजन में आज से कथा प्रारम्भ हो रही है। इसके बाद गुरुवार को सृष्टि वर्णन, धु्रव चरित्र कथा, शुक्रवार को प्रहलाद चरत्रि, नरसिंह अवतार,


शनिवार को श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, रविवार को माखन चोरी एवं गोवर्धन पूजा, सोमवार को श्रीकृष्ण रुक्मिणी विवाह, मंगलवार को सुदामा चरित्र की कथा का वर्णन किया जाएगा। इसके बाद 18 नवम्बर हवन-पूर्णाहुति के साथ विशाल भण्डारे का आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य रामसूरत पयासी, चित्रकूट प्रेस क्लब अध्यक्ष सत्यप्रकाश द्विवेदी, मनोज पयासी, रेवतीरमण पयासी, उमेश पयासी, अनूप कुमार मिश्रा, पत्रकार निरंजन मिश्र, सुनील मिश्र, लवकुश पयासी, इं. रोहित कुमार मिश्र, सुरेन्द्र पयासी, जितेन्द्र पयासी, विनय मिश्र, आशुतोष मिश्र, जावित्री देवी, सतरूपा, आरती, शिवलली, प्रिंस पयासी, पार्थ, प्रणय, ईशान, अंश, शिव, राम आदि मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages