प्रभारी मंत्री ने विजयी खिलाड़ियों को प्रशस्ति पत्र-शील्ड दिये
चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि । राज्यमंत्री श्रम एवं सेवायोजन विभाग के प्रभारी मंत्री मनोहर लाल उर्फ मुन्नू कोरी के मुख्य अतिथ्य में जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक जाटव, भाजपा जिलाध्यक्ष लवकुश चतुर्वेदी, पूर्व सांसद आरके सिंह पटेल, डीसीबी अध्यक्ष पंकज अग्रवाल, नगर पालिका अध्यक्ष नरेन्द्र गुप्ता, डीएम शिवशरणप्पा जीएन, एसपी अरुण कुमार सिंह व सीडीओ अमृतपाल कौर की मौजूदगी में स्टेडियम में पं दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष के मौके पर खेल निदेशालय उप्र व क्षेत्रीय खेल कार्यालय की अगुवाई में राज्य स्तरीय महिला वॉलीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन हुआ।
![]() |
| विजयी टीम के साथ अधिकारीगण। |
गुरुवार को प्रभारी मंत्री ने स्टेडियम में 16 मंडलों से आई महिला वॉलीबॉल प्रतिभागियों से परिचय प्राप्त कर विजयी खिलाड़ियों को प्रशस्ति पत्र-शील्ड दिया। प्रभारी मंत्री ने खिलाड़ियों से कहा कि आप खेल में प्रगति बनाये रखें। माता-पिता का नाम रोशन करें। देश व प्रदेश का विकास संभव है। प्रदेश स्तर के महिला वॉलीबॉल प्रतियोगिता में शामिल हुई। सभी मंडलों के प्रतिभागियों को बधाई दी। क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी विजय कुमार ने जानकारी दी। सभी अतिथियों का स्मृति चिन्ह भेंटकर स्वागत किया। इस मौके पर सच्ची उप्र वालीबाल संघ सुनील कुमार तिवारी, आलोक पांडे, सुरेश अनुरागी, भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य आनंद त्रिपाठी, रवि गुप्ता समेत संबंधित अधिकारी व प्रतिभागी मौजूद रहे।


No comments:
Post a Comment