चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि । घर के बाहर खेल रही तीन साल की बच्ची को तेज रफ्तार बुलेट ने ठोकर मार दी। हादसे में बच्ची घायल हो गई। इलाज को परिजन पहाड़ी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाये। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। ये घटना अरछा बरेठी गांव की है। अर्जुन की तीन साल की बेटी रिया घर के बाहर खेल रही थी। पहाड़ी की ओर
![]() |
| मर्चरी में बैठे मृतक के परिजन। |
से आये तेज रफ्तार बुलेट चालक ने उसे रौंद दिया। इससे वह खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर पड़ी। बच्ची को देख परिजन चीखने लगे। आनन-फानन में उसे इलाज को अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कर गुरुवार को पोस्टमॉर्टम कराया। बेटी की मौत से परिजन सदमे में हैं। ग्रामीणों ने इसे लेकर दुख जताया है। आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।


No comments:
Post a Comment