दीपावली के पूर्व वेतन, पेंशन, बोनस व डीए दिए जाने की माँग पूरी - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Thursday, October 24, 2024

दीपावली के पूर्व वेतन, पेंशन, बोनस व डीए दिए जाने की माँग पूरी

कर्मचारी, शिक्षक व पेंशनरों में उल्लास - राजा भरत अवस्थी

कानपुर, संवाददाता - राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष राजा भरत अवस्थी ने सरकार से दीपावली के पूर्व वेतन,पेंशन,बोनस व डी ए की माँग पूरी होने पर मुख्यमन्त्री का आभार जताया है। उन्होंने बताया कि सरकार ने दिवाली के पहले कर्मचारियों का बोनस घोषित कर एक इतिहास रचा है, दीपावली इसी माह माह के अंत में होने के कारण कर्मचारियों की सरकार से यही आशा थी कि बोनस,डीए के साथ ही वेतन व पेंशन दिवाली के पूर्व दे दी जाए।


कई वर्षों बाद बोनस , डीए व वेतन दीपावली के पहले मिलने से बाजार में रौनक दिखाई देगी।परिषद के वरिष्ठ उपाध्यक्ष रणधीर सिंह,मन्त्री इं.कोमल सिंह,चेयरमैन साहब सरताज, ,कोषाध्यक्ष धर्मेन्द्र अवस्थी,संगठन मन्त्री हरीश श्रीवास्तव,संयुक्त मंत्री मनोज झाँ व शिक्षक नेता राकेश तिवारी,योगेन्द्र सिंह,अभय मिश्रा,दिलीप सैनी,आर.के. त्रिपाठी,अनिल सचान आदि ने सरकार की प्रशंसा की।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages