सात ग्राम पंचायत अधिकारियों को नियुक्ति पत्र बांटे - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Thursday, October 24, 2024

सात ग्राम पंचायत अधिकारियों को नियुक्ति पत्र बांटे

चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि । राज्यमंत्री श्रम एवं सेवायोजन विभाग के प्रभारी मंत्री मनोहर लाल उर्फ मुन्नू कोरी के मुख्य अतिथ्य में जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक जाटव, भाजपा जिलाध्यक्ष लवकुश चतुर्वेदी, पूर्व सांसद आरके सिंह पटेल, डीसीबी अध्यक्ष पंकज अग्रवाल, नगर पालिका अध्यक्ष नरेन्द्र गुप्ता, डीएम शिवशरणप्पा जीएन, एसपी अरुण कुमार सिंह व सीडीओ अमृतपाल कौर की मौजूदगी में कलेक्ट्रेट सभागार में निष्पक्ष व पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया से पंचायती राज विभाग के नव चयनित ग्राम पंचायत अधिकारियों को नियुक्ति पत्र बांटा गया। एलसीडी में लखनऊ से मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम का सीधा लाइव प्रसारण दिखाया गया।

 नियुक्ति पत्र बांटते प्रभारी मंत्री।

गुरुवार को प्रभारी मंत्री व जनप्रतिनिधियों तथा अधिकारियों ने जिले में सात ग्राम पंचायत अधिकारियों को नियुक्ति पत्र बांटे गये। कार्यक्रम दौरान जिला पंचायत राज अधिकारी इंद्र नारायण सिंह ने बताया कि ये भर्ती प्रक्रिया वर्ष 2017-18 में विज्ञप्ति से हुई थी। निष्पक्ष व पारदर्शी ढंग से इस भर्ती को किया गया है। जिसका आज जिले में सात ग्राम पंचायत अधिकारियों को नियुक्ति पत्र दिया है। उन्होंने प्रभारी मंत्री समेत जनप्रतिनिधियों तथा डीएम-एसपी व सीडीओ का आभार जताया। इस मौके पर एडीएम एफआर उमेश चंद्र निगम, डीसी मनरेगा धर्मजीत सिंह, डीसी एनआरएलएम ओम प्रकाश मिश्रा, सीओ राजापुर निष्ठा उपाध्याय, जिला समाज कल्याण अधिकारी ज्ञानेंद्र सिंह भदौरिया, जिला प्रोबेशन अधिकारी पंकज कुमार मिश्रा समेत भाजपा महामंत्री आलोक पांडेय, सुरेश अनुरागी, रवि गुप्ता, आनंद त्रिपाठी समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages