चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि । सदर कोतवाली क्षेत्र स्थित चकमाली के बजरंगबली मंदिर में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के हवन दौरान मंदिर परिसर में मौजूद मधुमक्खियों का छत्ता धुआ से बौखला गया। इसके बाद मधुमक्खियों ने वहां मौजूद लोगों पर हमला कर दिया। इसमें पांच लोग घायल हो गए। गुरुवार को हमले में घायल हेमंत कुमार समेत पांच लोगों को स्थानीय लोगों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल में सभी का इलाज जारी है। घटना के बारे में
![]() |
| अस्पताल में भर्ती घायल। |
कर्वी कोतवाल उपेंद्र प्रताप ने बताया कि हवन दौरान धुआ से मधुमक्खियां उग्र हो गईं। उन्होंने लोगों पर हमला कर दिया। मौके पर पुलिस पहुंची ने स्थिति को नियंत्रित किया। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मंदिर परिसर में इस घटना के बाद श्रद्धालुओं में हड़कंप मचा है। पुलिस व स्थानीय प्रशासन की तत्परता से स्थिति को जल्द ही संभाल लिया गया।


No comments:
Post a Comment