मिशन शक्ति व रंगोली प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाया हुनर - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Tuesday, October 22, 2024

मिशन शक्ति व रंगोली प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाया हुनर

खागा, फतेहपुर, मो. शमशाद । नगर के सरस्वती शिशु विद्या मंदिर इंटर कॉलेज खागा में मंगलवार को मिशन शक्ति पर आधारित कार्यक्रम एवं शिशु मंदिर के कक्षा तृतीय से लेकर पंचम की बहनों की रंगोली प्रतियोगिता संपन्न हुई। कार्यक्रम का प्रारंभ सरस्वती शिशु विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य गजेंद्र सिंह ने मां सरस्वती के प्रतिमा पर दीप प्रज्जवलन एवं पुष्पार्चन से हुआ। प्रधानाचार्य ने अपने संबोधन में कहा कि विद्यालय में आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताएं बच्चों के व्यक्तित्व एवं कृतित्व में निखार लाती है। इसलिए सभी बच्चों को ऐसी प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने का प्रयास करना चाहिए। सरकार द्वारा आयोजित मिशन शक्ति कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानाचार्य ने कहा कि सरकार प्रत्येक स्तर पर महिलाओं को सशक्त करने के लिए प्रतिबद्ध है। इसलिए

रंगोली प्रतियोगिता में हिस्सा लेतीं छात्राएं।

हम सबका कर्तव्य है कि हम सभी महिलाओं को सशक्त बनाने में अपना महत्वपूर्ण योगदान दें। विद्यालय में आयोजित मेहंदी प्रतियोगिता की संयोजक स्वाति श्रीवास्तव ने चार-चार बच्चों की टोली में रंगोली बनाने का प्रस्ताव किया। सभी अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने का प्रयास किया। निर्णायक के रूप में विकास सिंह एवं सुधा तिवारी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। प्रतियोगिता में अनुपमा तिवारी, अनुराधा सिंह, रिया गुप्ता, कशिश गुप्ता, अंशिका मौर्य, काव्या साहू, पंजिका सिंह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर क्षेत्रीय वैदिक गणित व सांस्कृतिक महोत्सव में गणित प्रयोग में क्षेत्र में आशुतोष यादव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रधानाचार्य ने उन्हें मेडल व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। पूर्वी उत्तर प्रदेश में विद्यालय का नाम रोशन किया। प्रधानाचार्य शिशु विद्या मंदिर परिवार की तरफ से भैया को शुभकामनाएं दी। अन्य बच्चों के लिए कहा कि वह भी इस प्रकार प्रतियोगिता में भाग लेकर अपना और अपने विद्यालय का नाम रोशन करें।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages