बांदा, के एस दुबे । नई दिल्ली में मंगलवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने पांचवें राष्ट्रीय जल पुरस्कार-2023 के तहत सर्वश्रेष्ठ राज्य की श्रेणी में उत्तर प्रदेश को द्वितीय स्थान मिला। इसके साथ ही बांदा जिले को बेस्ट नार्थ जोन बेस्ट अवार्ड से सम्मानित किया गया। बांदा की पूर्व डीएम आईएएस दुर्गा शक्ति नागपाल को यह पुरस्कार दिया गया। उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में जल संरक्षण के लिए अनूठे प्रयास किए गए हैं, जिसके अंतर्गत जनपद के 405 तालाबों को पुनर्जीवित
![]() |
| बांदा की पूर्व डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल को अवार्ड से सम्मानित करतीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु |
किया गया है, 4690 शोकपिट का निर्माण किया गया है। खेती के लिए स्प्रिंकलर एवं ड्रिप सिंचाई प्रणाली का प्रयोग किया जा रहा है, जिससे पानी की काफी बचत हो रही है। वहां पर तालाबों, चेक डैम अन्य जल संरचनाओं का मानचित्रण किया गया है, साथ ही बृहद वृक्षारोपण भी किया गया है। जिले में अविरल जल अभियान भी चलाया जा रहा है, जिसमें लोगों की भागीदारी बढ़ाने के लिए जागरूकता अभियान भी नियमित चलाए जा रहे हैं, कार्यशालाएं भी आयोजित की जा रही है। जल संरक्षण इन प्रयासों की वजह से बांदा जिले को नॉर्थ जोन वेस्ट अवार्ड से सम्मानित किया जा रहा है। पुरस्कार प्राप्त करने के समय मुख्य विकास अधिकारी वेद प्रकाश मौर्य भी उपस्थित रहे।


No comments:
Post a Comment