शस्त्र लाइसेंस से हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल करना पड़ा महंगा, गिरफ्तार - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Wednesday, April 9, 2025

शस्त्र लाइसेंस से हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल करना पड़ा महंगा, गिरफ्तार

गिरवां थाना क्षेत्र के स्योढ़ा गांव का मामला, दोनली बंदूक पुलिस ने कब्जे में ली

बांदा, के एस दुबे । शस्त्र लाइसेंस से हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल करना युवक को महंगा पड़ गया। सोशल मीडिया सेल ने मामले का संज्ञान लेते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। लाइसेंसी दोनाली बंदूक भी पुलिस ने बरामद कर ली है। गौरतलब हो कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो संज्ञान में आया था, इसमें एक युवक हर्ष फायरिंग करते हुए दिखाई दे रहा था। वीडियो को सोशल मीडिया टीम द्वारा तत्काल संज्ञान में लेकर थाना गिरवां पुलिस को

पुलिस गिरफ्त में रियाज खां।

जांच के लिए अग्रसारित किया गया था। जांच में पाया गया कि थाना गिरवां क्षेत्र के स्योढ़ा निवासी रियाज खां अपने पारिवारिक इरफान के मेहंदी रस्म कार्यक्रम के दौरान लाइसेंसी दोनाली बन्दूक से हर्ष फायरिंग कर रहा था । पुलिस द्वारा अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया, साथ ही हर्ष फायरिंग में प्रयुक्त लाइसेंसी दोनाली बन्दूक को भी बरामद कर लिया। पुलिस टीम में उप निरीक्षक कृष्ण कुमार तिवारी, कांस्टेबल प्रहलाद शामिल रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages