सीसीटीवी कैमरे मिले क्रियाशील, फायर सिलेण्डर की हुई जांच
फतेहपुर, मो. शमशाद । जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी रविन्द्र सिंह ने जिला निर्वाचन कार्यालय स्थित ईवीएम, वीवी पैट के वेयर हाउस के सुरक्षा की स्थिति का भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार समस्त मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय/राज्यीय राजनैतिक दलों के प्रतिनिधयों कांग्रेस के प्रदेश सचिव राजीव लोचन निषाद, बसपा नगर अध्यक्ष गाजी अब्दुर रहमान गनी, सीपीआईएम के सदस्य मणिभूषण सिंह, समाजवादी पार्टी के जिला सचिव कामता प्रसाद, भाजपा की जिला मंत्री सुशीला मौर्य, आम आदमी पार्टी के प्रांतीय सचिव श्रीराम पटेल की उपस्थिति में आन्तरिक निरीक्षण
![]() |
| ईवीएम-वीवीपैट वेयर हाउस का निरीक्षण करते जिला निर्वाचन अधिकारी। |
किया। जिसमें राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के अतिरिक्त नायब तहसीलदार सदर अमृत प्रभात, नोडल अधिकारी ईवीएम सत्येन्द्र सिंह उपस्थित रहे। जिला निर्वाचन अधिकारी ने ईवीएम वेयर हाउस की सुरक्षा में लगे सीसीटीवी कैमरों का निरीक्षण किया। जहां सभी सीसीटीवी कैमरे क्रियाशील अवस्था में पाए गए। फायर सिलेण्डर की जांच की गयी। जिसकी वैधता दिसंबर 2025 पायी गयी। तदोपरान्त वेयर हाउस को खोलकर उसमें रखी गयी मशीनों का निरीक्षण किया गया। जिसमें सभी मशीनें आयोग के निर्धारित मानक के अनुरूप रखी पायी गयी।


No comments:
Post a Comment