अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की जिला कमेटी का विस्तार - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Thursday, June 26, 2025

अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल की जिला कमेटी का विस्तार

किसी भी व्यापारी का शोषण नहीं किया जाएगा बर्दाश्त : बृजेश सोनी

फतेहपुर, मो. शमशाद । अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल के संगठन विस्तार के संदर्भ में जिला कमेटी का विस्तार पनी मोहल्ले स्थित कैंप कार्यालय में किया गया। नगर के प्रमुख व्यापारियों में मो. आसिफ व विनोद सिंह चंदेल को जिला महामंत्री, इरशाद हुसैन व हिमांशु श्रीवास्तव को जिला उपाध्यक्ष, मो0 फरीद को युवा इकाई का जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में जिला प्रभारी संजय गुप्ता, जिला संरक्षक विनोद गुप्ता, संतोष सिंह राजू ने शिरकत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष बृजेश सोनी व संचालन धीरज बाल्मीकि ने किया। जिलाध्यक्ष बृजेश सोनी ने कहा कि अब पूरे जनपद का व्यापारी जागृत हो गया है। संगठन में तेजी से जुड़ रहा है। ऐसी स्थिति में अब किसी भी व्यापारी का शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मुख्य अतिथि संजय गुप्ता ने कहा कि इस समय प्रदेश में व्यापारियों की ही सरकार चल रही है। मुखिया योगी आदित्यनाथ ने स्पष्ट रूप से पूरे

पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र देते जिलाध्यक्ष बृजेश सोनी।

प्रदेश के अधिकारियों को आदेश दे दिया कि किसी भी जनपद के व्यापारी का किसी भी तरह से शोषण न होने पाए। यदि शोषण होता पाया गया तो उस व्यक्ति के ऊपर कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जाएगी। जिला प्रभारी विनोद गुप्ता ने कहा कि आगामी आने वाली 29 जून को अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल, व्यापारी कल्याण दिवस को भामाशाह दिवस के रूप में संपूर्ण जनपद की सभी प्रमुख बाजारों में बहुत ही जोश और उत्साह के साथ मनाएगा। बैठक में संजय सिंह जौहरी, मो आसिफ, गुड्डू मोदनवाल, मो समी अहमद खां, एड उमेश मौर्य, गाजी अब्दुर्रहमान, मो अलीम, मो अनीस, मोनू गुप्ता, यासीन वारसी, डा रामू, शानू सलमानी, वेद गुप्ता, महेंद्र सिंह, आशुतोष मिश्रा, इमरान, मो मोबीन सहित अन्य सम्मानित व्यापारीगण भी उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages