महिला महाविद्यालय में विधिक जागरुकता दिवस कार्यक्रम आयोजित
बांदा, के एस दुबे । राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस के अवसर पर विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें छात्राओं को कानूनी दिवस मनाए जाने के संबंध में जानकारी दी गई तथा अन्य कार्यक्रम आयोजित किए जाने पर भी बल दिया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अंतर्गत राजकीय महिला महाविद्यालय में आयोजित राष्ट्रीय विधिक सेवा दिवस कार्यक्रम के अवसर पर उच्च शिक्षा विभाग की नोडल अधिकारी प्रोफेसर दीपाली गुप्ता एवं अन्य प्राध्यापकों द्वारा छात्राओं को कानूनी दिवस मनाए जाने के विषय में जानकारी दी तथा रैली, वाद विवाद एवं भाषण प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। छात्र-छात्राओं को कानूनी अधिकार एवं कर्तव्यों के बारे में प्राध्यापकों के द्वारा विस्तार से जानकारी दी गई। इसके
![]() |
| कार्यशाला को संबोधित करती डॉ. सबीहा रहमानी। |
अलावा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के लागू होने व उससे मिलने वाले लाभ के बारे में भी छात्राओं को जानकारी दी गई। इस दौरान छात्राओं द्वारा विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिसमें भाषण प्रतियोगिता, रैली एवं वाद विवाद प्रतियोगिता शामिल रहे। विधिक साक्षरता दिवस दिवस के अवसर पर प्राचार्य डॉ. दीपाली गुप्ता की अध्यक्षता में समारोहिका डाॅ. सबीहा रहमानी के द्वारा विधिक साक्षरता के प्रति जागरूकता के लिए वर्कशॉप का आयोजन किया गया। छात्राओं को महिलाओं से सम्बंधित विधिक नियमों, समस्याओं और उनसे सम्बंधित उपचार की जानकारी दी गई। इस अवसर पर छात्राओं ने सहभागिता कर कानून और एडीआर सेंटर की जानकारी प्राप्त की। कार्यशाला में महाविद्यालय का समस्त स्टाफ मौजूद रहा।


No comments:
Post a Comment