फाउंडेशन की ओर से विद्यालय में आयोजित की गई गोष्ठी
बांदा, के एस दुबे । जलवायु परिवर्तन की समस्या पर सतत रूप से जन जागरूकता अभियान चला रही पंजीकृत गैर सरकारी संस्था जीवन सुधा शिक्षा, जल संरक्षण एवं वृक्षारोपण फाउंडेशन ने सोमवार को राजकुमार इंटर कॉलेज नरैनी में संगोष्ठी का आयोजन किया। इसमें पर्यावरण व प्रकृति संरक्षण तथा जलवायु परिवर्तन पर बच्चों को जागरूक किया गया। प्रधानाचार्य श्री राकेश कुमार पटेल जी ने कहा कि जब तक प्रकृति संरक्षित है, तभी तक तक हम संरक्षित है इसलिए प्रकृति व पर्यावरण संरक्षण हेतु हर संभव प्रयास किया जाना चाहिए | संस्था के वानिकी विशेषज्ञ श्री हनुमान दास राजपूत जी ने प्रकृति का तारतम्य भगवान से जोड़ा तथा कहा कि जिस तरह भूगर्भ जल के
![]() |
| संस्था की ओर से आयोजित गोष्ठी में मौजूद बच्चे। |
स्तर में निरंतर गिरावट आ रही है उसके लिए वर्षा के दिनों में मेड बंदी इत्यादि के द्वारा भूगर्भ जल संवर्धन में सभी को अपना अपना महत्वपूर्ण योगदान देना चाहिए | संस्था के संस्थापक श्रीराम सिंह लोध ने स्वरचित कविता के द्वारा जल की महत्ता एवं वास्तविक विकास की परिभाषा का वर्णन किया | उन्होंने जल संरक्षण के लिए जागरूक करने हेतु स्वलिखित पुस्तक जलाभिषेक को उपहार स्वरूप विद्यालय को भेंट किया। अंत में विश्व के लिए सबसे महत्वपूर्ण कार्यक्रम पर्यावरण व प्रकृति संरक्षण पर विद्यालय में गोष्ठी आयोजित कराने के लिए प्रधानाचार्य व समस्त स्टाफ का आभार, संस्थापक द्वारा व्यक्त किया गया। इस अवसर पर शिक्षक रामबाबू पटेल, सर्वेश तिवारी, श्रीनिवास गर्ग, शिवकरण कुशवाहा, आनंद कुमार, रोहित नंदन व राजाभैया सहित विद्यालय के समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे |


No comments:
Post a Comment