प्रसूताओं को वितरित किए गए फल और बिस्किट - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Monday, December 1, 2025

प्रसूताओं को वितरित किए गए फल और बिस्किट

रोटी बैंक की महिला टीम ने जिला महिला अस्पताल में किया वितरण

बांदा, के एस दुबे । रोटी बैंक सोसाइटी की महिला टीम ने रविवार को महिला अस्पताल में भर्ती प्रसूताओं व महिला मरीजों को फल और बिस्किट का वितरण किया, इसके साथ ही महिला अधिकारों के बारे में भी उन्हें जागरूक किया गया। रविवार को रोटी बैंक सोसाइटी के संरक्षक शेख़ सादी जमा साहब और सह संरक्षक चंद्रमौली भारद्वाज के संरक्षण में महिला टीम की अध्यक्ष तबस्सुम फ़ात्मा की अध्यक्षता में महिला टीम की महामंत्री रिया खान के नेतृत्व में महिला जिला चिकित्सालय में प्रसूताओं और मरीजों को फल और बिस्किट का वितरण किया गया। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा. सुनीता सिंह और उनके स्टाफ ने सहयेाग किया। महिला टीम की सदस्य राबिया खान और सदस्य शहाना खान के द्वारा मरीजों को उनके मौलिक अधिकारों तथा स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया।

महिला अस्पताल में प्रसूताओं को फल वितरित करतीं टीम की सदस्य

फल,बिस्किट आदि पाकर मरीज़ों और उनके तीमारदारों ने बाँदा रोटी बैंक टीम को आशीर्वाद और दुआओं से नवाज़ा। इस दौरान महिलाओं को उनके अधिकारों और कानूनी जानकारियों से भी अवगत कराया गया। गौरतलब हो कि रोटी बैंक सोसाइटी की ओर से लगातार गरीबों की मदद करने का काम किया जा रहा है। रेाटी बैंक सोसाइटी की पदाधिकारियों ने कहा कि लगातार गरीबों को गर्म कपड़े और अन्य सामग्री का वितरण किया जा रहा है ताकि कोई भी बेसहारा और जरूरतमंद ठंड के मौसम में परेशान न हो। पदाधिकारियों,सदस्यों,समाजसेवियों ने मरीज़ों और उनके तीमारदारों को सेवा प्रदान की। इस मौके पर सुनील सक्सेना संगठन मंत्री, मोहम्मद शमीम कार्यालय प्रभारी,महिला अध्यक्ष तबस्सुम फ़ात्मा, महिला महामंत्री रिया खान, सदस्य राबिया खान,शहाना खान आदि मौजूद रहीं। 

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages