मऊ, चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि : जिलाधिकारी पुलकित गर्ग व पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने शनिवार को मऊ सराय अकिल मार्ग महिला घाट पर निर्माणाधीन यमुना नदी सेतु के पहुंच मार्ग (कुल 2.105 किमी लम्बाई) का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान डीएम ने निर्माण कार्य का जायजा लेते हुए निर्धारित समयसीमा में गुणवत्तापूर्ण कार्य पूर्ण कराने के लिए कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को निर्देशित किया। निरीक्षण के दौरान कार्यदायी संस्था निर्माण खण्ड प्रथम लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियन्ता ने बताया कि 400 मी. पहुंच मार्ग एवं 200 मी. अतिरिक्त पहुंच मार्ग पर डी.बी.एम. स्तर तक कार्य हो चुका है तथा शेष लम्बाई में जी.एस.बी. एवं नाली निर्माण का
कार्य प्रगति पर है। बताया कि मार्ग में जल संस्थान एवं जल निगम द्वारा पूर्व में बिछायी गयी पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो गयी है, जिससे मार्ग में जल भराव हो जाता है तथा मार्ग की सतह पर गड्ढे हो गये हैं। इस पर जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियन्ता को निर्देशित किया कि निर्माण कार्य के दौरान मार्ग पर स्टोन बैलास्ट भरकर मार्ग को मोटरेवल बनाए रखा जाए। साथ ही मार्ग के किनारे के अतिक्रमण को स्थानीय प्रशासन के सहयोग से हटाते हुये कार्य को निर्धारित समयसीमा मार्च 2026 तक पूर्ण कराया जाए।


No comments:
Post a Comment