रात 12 बजते ही फिजा में गूंजा हैप्पी न्यू ईयर, सुबह मंदिरों में टेका मत्था - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Thursday, January 1, 2026

रात 12 बजते ही फिजा में गूंजा हैप्पी न्यू ईयर, सुबह मंदिरों में टेका मत्था

होटलों में काटे गए केक, रेस्टोरेंटों पर रही चहल-पहल, जमकर मनाया जश्न, डीजे की धुन पर थिरके

नव वर्ष के स्वागत में काटे गए केक, डांस पार्टी में जमकर थिरके लोग, आतिशबाजी भी हुई

वर्ष 2025 की विदाई और नव वर्ष के आगमन को लेकर युवाओं में दिखा उत्साह

होटल और रेस्टोरेंट पर रात 12 बजते ही मनाया जश्न, एक-दूसरे को दी बधाई

बांदा, के एस दुबे । नव वर्ष का जश्न बुधवार की रात को धूमधाम से मनाया गया। नव वर्ष का स्वागत करने को आतुर युवाओं ने रात को 12 बजने के बाद होटल और रेस्टोरेंटों में केक काटा। डांस पार्टी में युवक और युवतियां जमकर थिरके। लोगों ने गले मिलकर एक-दूसरे को नव वर्ष की बधाई दी गई। आतिशबाजी का सिलसिला भी चला। आधी रात को शहर की फिजाओं में हैप्पी न्यू ईयर का तराना गूंजता रहा। तमाम खट्टी-मीठी यादों को संजोए वर्ष 2025 को युवाओं के साथ ही शहर के लोगों ने विधिवत विदाई थी। देर शाम होटल और रेस्टोरेंटों में पहुंचने के बाद 12 बजने का इंतजार किया। रात को 12 बजने के साथ ही हैप्पी न्यू ईश्वर 2026 का जोरदार तरीके से इस्तकबाल करते हुए केक काटे गए। डांस पार्टी में युवाओं ने खूब ठुमके लगाए। एक-दूसरे से गले मिलने के बाद नव वर्ष की शुभकामनाएं दी गईं। शहर के बलखंडीनाका, पीली कोठी के अलावा नवाब टैंक नरैनी रोड और अतर्रा

बबेरू में मंदिरों में दर्शन के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़।

रोड समेत विभिन्न होटलों में नव वर्ष का स्वागत करते हुए जश्न मनाया गया। इसके साथ ही शहर के होटलों के छतों और विभिन्न चौराहों में युवाओं ने आतिशबाजी की। नव वर्ष की पार्टी के बाद घर निकले लोगों की चहल-पहल बुधवार की देर रात चौराहों पर नजर आई। बुधवार की रात से शुरू हुआ नव वर्ष का जश्न गुरुवार को पूरा दिन चला। शाम होते ही शहर के होटल और रेस्टोरेंटों में एक बार फिर युवाओं की भीड़ रही।इधर, गर्मजोशी से नव वर्ष का बुधवार की रात को स्वागत करने के बाद गुरुवार को नवागत वर्ष की पहली सुबह लोगों ने शहर के देवालयों में मत्था टेका। पूजा सामग्री की जमकर खरीददारी हुई। दंपतियों ने भी मंदिर पहुंचकर मत्था टेका और सुख-समृद्धि की कामना की। इसके साथ ही माता-पिता के चरण स्पर्श करते हुए उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया।


नव वर्ष की पहली सुबह गुरुवार को शहर के सिद्धपीठ बामदेवेश्वर मंदिर और संकट मोचन मंदिर समेत शहर के विभिन्न मंदिरों में लोगों की जबरदस्त भीड़ रही। सैकड़ों की संख्या में मौजूद लोग महादेव का जलाभिषेक और दर्शन करने के लिए लाइन पर लगे रहे। भोर पहर से ही श्रद्धालुओं की भीड़ मंदिर पहुंच गई थी। देर शाम तक महादेव का दर्शन करने और पूजन-अर्चन करने का सिलसिला चला। इसके साथ ही शहर के काली देवी मंदिर, महावीरन मंदिर अतर्रा रोड शहर में स्थित संकट मोचन हनुमान मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ रही, इसमें नवदंपति भी शामिल रहे। सभी लोगों ने भगवान की ड्योढ़ी पर मत्था टेकते हुए सुख-समृद्धि की कामना की।

पुलिस का रहा पहरा

बांदा। नव वर्ष पर अक्सर हादसों और किसी भी तरह के लड़ाई-झगड़े की संभावना के मद्देनजर पीआरवी लगातार हूटर बजाते हुए शहर के होटलों और अति व्यस्त इलाकों में भ्रमण करती रही। पुलिस अधीक्षक पलाश बसंल निर्देश पर बुधवार की रात को पुलिस अलर्ट मोड पर रही। 12 बजे नव वर्ष का जश्न शुरू होने से लेकर लोगों के अपने घर वापस जाने तक पुलिस ने निगरानी की। हालांकि नव वर्ष पर कहीं भी किसी प्रकार का विवाद सामने नहीं आया। खाकी की सतर्कता के बीच न्यू ईयर का जश्न शांतिपूर्ण तरीके से मनाया गया।

पार्क में खेलते हुए बच्चे, नव वर्ष पर लोगों ने मनाई पिकनिक।

दो दिनों में 70 लाख से अधिक की बिकी शराब

बांदा। नव वर्ष पर शराब के शौकीनों ने शहर की मदिरा दुकानों में जमकर शराब खरीदी। आबकारी विभाग के निर्देश पर रात को 11 बजे तक शहर के ठेके खुले रहे। नव वर्ष पर इंजॉय करने के लिए बुधवार की रात को 11 बजे तक शहर के ठेकों में शराब बिक्री का सिलसिला चला। आबकारी निरीक्षक के मुताबिक नव वर्ष पर करीब 70 लाख रुपये की शराब बिकी। उन्होंने कहा कि गुरुवार को भी शराब खरीदने वालों की लंबी फेहरिस्त रही। आबकारी निरीक्षक ने बताया कि बुधवार और गुरुवार को जनपद में स्थित आबकारी दुकानों से करीब एक करोड़ की शराब बिकी।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages