डिस्प्ले बोर्ड को 1857 से 1947 की क्रांतियों की थीम पर सजाया
शिकोहाबाद, विकास पालीवाल । आज जसलई रोड स्थित द एशियन स्कूल में राखी बनाओ प्रतियोगिता तथा डिस्प्ले बोर्ड कम्पटीशन का आयोजन रक्षाबंधन व स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में किया गया । राखी बनाओ प्रतियोगिता में छात्र - छात्राओं ने घर पर बेकार पड़े सामानों से अपनी प्रतिभा दिखाते हुए बेहतरीन राखियों का
निर्माण किया , जिसमे प्रथम स्थान कक्षा 9 कावेरी के सिद्धार्थ ने, द्वितीय स्थान कक्षा 7 के मधुम्न ने तथा क्लास 7 के ऋषि ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में डिस्प्ले बोर्ड को 1857 से 1947 की क्रांतियों की थीम पर सजाया गया जिसमें छात्र छात्राओं ने विभिन्न माध्यमों के द्वारा स्वतंत्रता को प्रदर्षित किया । डिस्प्ले बोर्ड का कम्पटीशन जूनियर व सीनियर वर्ग की कक्षाओ के बीच हुआ, जिसमें सीनियर वर्ग से कक्षा 9 ने जीता और जूनियर वर्ग से 8 व 7 कावेरी संयुक्त विजेता रही । इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक राजेंद्र यादव ने बच्चों की प्रतिभा को सराहा । इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक आशुतोष वर्मा, कुलदीप यादव , उपेंद्र पाल, ब्रजेश यादव, विष्णु अग्रवाल, अनुज यादव , शिवनाथ यादव, सुनील, मनोज, डी.के.सक्सेना, अनस अहमद, राजकुमार , साहिल, विमल, नीलेश, आकाश, उर्मिला, आरुषी यादव, शिवानी, संगीत, गीता , मनु, शिल्पा, रेनू, हनी , सगुफ्ता , सुरभी आदि मौजूद रहे ।


No comments:
Post a Comment