कानून व्यवस्था मुकम्मल बनाने एसपी खुद उतरे मैदान में - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Wednesday, August 14, 2019

कानून व्यवस्था मुकम्मल बनाने एसपी खुद उतरे मैदान में

बिजनौर, संजय सक्सेना। स्वतंत्रता दिवस व रक्षा बंधन पर्व के मद्देनजर पुलिस प्रशासन हाई अलर्ट पर है। शहर में विशेष चेकिंग अभियान चलाने स्वयं एसपी संजीव त्यागी मैदान में उतरे। 
स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन के मद्देनजर शहर के प्रमुख बाजारों व रास्तों में भारी भीड़ का आलम चल रहा है। मिठाई व राखियों की दुकानों पर खासी भीड़ जुट रही है। व्यवस्तम बाजारों में भाईयों के लिये राखियां खरीदने को महिलाओं, युवतियां काफी संख्या में पहुंच रही हैं। ऐसे में मनचलों की पौ बारह रहती है। छींटाकशी, छेड़छाड़ जैसी घटनाएं होती रहती हैं। इस शिकायतों को देखते हुए पुलिस अधीक्षक संजीव त्यागी ने पुलिस टीम के साथ बुधवार को चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान दूसरे जिलों को जोडऩे वाले मार्गों, दूसरे शहरों को जाने वाले मार्गों व शहर के प्रमुख चौराहों, तिराहों, रोडवेज बस स्टैंड व भीड़ वाले क्षेत्रों में चेकिंग की गई। पुलिस ने होटल-ढ़ाबों के अलावा एसआरएस मॉल पर भी छापेमारी की। पुलिस द्वारा चैकिंग करने के कारण सड़कों पर बाइक स्टंट दिखने वाले नदारत रहे, जबकि मनचलों में भी खौफ रहा। शहर में प्रमुख चौराहों, बाजारों, रेलवे स्टेशन, रोडवेज व प्राइवेट बस स्टैंड पर वर्दी व सादा में पुलिस बल की तैनाती की गई है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages