कमजोर को ईश्वर वो क्षमता देता है, जिससे वो दुसरो के लिए उदाहरण बनते है - जिलाधिकारी - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Wednesday, August 14, 2019

कमजोर को ईश्वर वो क्षमता देता है, जिससे वो दुसरो के लिए उदाहरण बनते है - जिलाधिकारी

कानपुर नगर, राकेश सिंह । ईश्वर जब किसी को कमजोर बनाता है तो उस व्यक्ति में कुछ एक्स्ट्रा गुण दे देता है जो आम लोगो से भी ज्यादा होता है  उनमें  सकारात्मक क्षमता  बढा  देता है कि वह दूसरों के लिए उदाहरण बन जाते है, इससे यह स्पष्ट होता है कि लोगों को सकारात्मक होना चाहिए न कि नकारात्मक। यह जरूरी नही की
शारीरिक कमजोर व्यक्ति कुछ नहीं कर सकता यह यहां के स्वास्तिक सेंटर के बच्चों को देख कर   सीखें की विश्व में कैसे अपना नाम ऊंचा कर रहे हैं।  उक्त अभिव्यक्ति आज जिलाधिकारी श्री विजय विश्वास पंत ने फूल बाग, बाल भवन के स्पष्टिक सेंटर में  बच्चों के साथ 15 अगस्त व  रक्षाबंधन  मनाते हुए व्यक्त किये । जिलाधिकारी बाल भवन के स्पष्टिक सेंटर में पहुंचकर यहां के बच्चों के साथ  रक्षाबंधन व 15 अगस्त  का कार्यक्रम मनाया ।  कार्यक्रम में सलोनी ने देश भक्ति गीत गा कर सबका मन मोह लिया ।कार्यक्रम में  बच्चों द्वारा देश भक्ति  गीत पर ग्रुप डांस प्रस्तुत किया गया जिसे वैष्णवी भूमि रुचि अपूर्वा आदि ने प्रस्तुत किया। ततपश्चात बच्चियों  ने जिलाधिकारी की कलाई पर  राखी बांधकर उन्हें चॉकलेट खिलाया। जिलाधिकारी ने इस अवसर पर बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि लोगों को इन बच्चों से सीखना चाहिए कि कैसे सकारात्मक सोच रखते हुए यह बच्चे कितना अच्छा कार्य कर रहे हैं। आज मैं इन बच्चों की देखरेख करने वाले स्वास्तिक सेंटर के अध्यापकों का धन्यवाद करता हूं कि इनको आत्मबल बढ़ाने के लिए जो शिक्षा दी जा रही है वह बहुत ही सकारात्मक है और समाज के संभ्रांत लोग आगे आए और ऐसे बच्चों को सशक्त बनाने में अपनी भूमिका निभाएं। इस अवसर पर जिला अधिकारी ने रोटरी क्लब द्वारा यहां के बच्चों को अच्छे से पढ़ाने के लिए 8 टेबलेट फोन वितरण किया।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages