चोरो ने घर में घुसकर नगदी व जेवरात किये पार - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Wednesday, August 14, 2019

चोरो ने घर में घुसकर नगदी व जेवरात किये पार

शहर कोतवाली क्षेत्र के खाईंपार मोहल्ले में हुई घटना

बांदा, कृपाशंकर दुबे । शहर के खाईपार मोहल्ले में बीती रात चोरो ने घुसकर नगदी व जेवरात पार कर दिये। सुबह परिजनों को जानकारी हुई तो कोहराम मच गया। परिजनों ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर चोरी की रिपोर्ट दर्ज करते हुये खुलाशा किये जाने की मांग की है। परिजनों ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास के लिये जो पैसा मिला था, चोरो ने वह भी पार कर दिया है।
चोरी के बाद बिखरा पड़ा सामान दिखाती महिला 
खाईंपार के रहने वाले सपा नेता सिकंदर सिंह ने बताया कि मोहल्ले के ही मुकेश खटिक किसी काम से घर से बाहर गये थे। घर में बच्चे और पत्नी थी। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत जो पैसा मिला था वह मकान बनाने के लिये घर में रखा था। घर के सभी लोग पक्के मकान में सो रहे थे। ग्रहस्थी का सामना कच्चे मकान में रखा था। बीती रात चोरो ने घर में घुसकर कच्चे मकान में रखे रूपये व सोने चांदी के जेवरात पार कर दिये। सुबह जब परिजनों की नींद खुली तो घर का पूरा समान तहस नहस था। परिजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का मुआयना किया। परिजनों ने पुलिस अधीक्षक से चोरी का खुलासा  करते हुये चोरो पर सख्त कार्यवाही किये जाने की मांग की है।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages