पेट्रोल डीजल मूल्य वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस का हस्ताक्षर अभियान - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Sunday, August 25, 2019

पेट्रोल डीजल मूल्य वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस का हस्ताक्षर अभियान

कानपुर नगर, हरिओम गुप्ता -  कानपुर कांग्रेस नगर कमेटी के अध्यक्ष हर प्रकाश अग्निहोत्री के नेतृत्व में बढती हुई पेट्रोल व डीजल की कीमतो का विरोध करते हुए फजलगंज स्थित पेट्रोलपंप के बाहर कैंप लगाकर विरोध दर्ज कराते हुए हस्ताक्षर अभियान चलाया जिसमें पेट्रोल व डीजल डलाने आये वाहन स्वामियो ने भी हस्ताक्षर किये।
               
हस्ताक्षर अभियान में नगर कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी व सदस्य
इस दौरान नगर अध्यक्ष हर प्रकाश ने कहा मंगहाई ने जनता की कमर तोड दी है, लोग त्राहि त्राहि कर रहे है और पेट्रोल तथा डीजल में भाजपा प्रदेश सरकार वैट लगातार लगातार बढोत्तरी कर रही है। उन्होने कहा इसके विरोध में यह हस्ताक्षर कैम्प प्रदेश प्रभारी व कांगे्रस महासचिव प्रियंका गांधी के निर्देश पर लगाया गया है। इन बढते दामों के खिलाफ महानगर कांग्रेस कमेटी योजनाबद्ध तरीके से आंदोलन करेगी और जनता के बीच जायेगी साथ ही उपभोक्ताओं से हस्ताक्षर कराकर अपना मांग पत्र मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भेजेगी और उनसे मांग करेगी कि पेट्रोल डीजल उपभोक्ताओं को राहत दी जाये तथा पेट्रोल डीजली को जीएसटी के दायरे में लाया जाये। इस दौरान हर प्रकाश अग्निहोत्री, संजय शाह, शंकर दत्त मिश्रा, सैमुअल लकी सिंह, ग्रनी बाबू सोनकर, केके द्विवेदी, अशोक धानविक, कृपेश त्रिपाठी, दिलीप बाजपेई, रफत जमा, सतीश दीक्षित, विमल तिवारी, केके तिवारी, अरूण गुप्ता, सुरेन्द्र सिंह राठौर, गोपाल पासवान, जफर अली लखनवी, मो0 अकील, भीम सोकनर, आनन्द अग्रवाल, विश्वनाथ जासवाल, अवधेश तिवारी, त्रिलोकी द्विवेदी, नरेश त्रिपाठी, संजय शुक्ला आदि मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages