कानपुर नगर, हरिओम गुप्ता - रविवार को योगा एसोसिएशन आॅफ इडिया द्वारा आयोजित बैठक में आगामी राष्ट्रीय योग चैम्पियनशिप से सम्बन्धित विषय पर चर्चा की गयी तथा कुछ अहम फैसले लिए गये।
![]() |
| बैठक में योग चैम्पियनशिप की तैयारियों को लेकर चर्चा करते महासचिव शोभित पाण्डेय |
बैठक में महासचिव शोभित पाण्डेय ने कहा कि हमारे लिए संस्था का हर व्यक्ति महत्वपूर्ण है और सभी से इस राष्ट्रीय योग चैम्पियनशिप में अपना सहयोग प्रदान करने को कहा साथ ही कहा कि हमारा उदेश्श्य है कि योग को हर व्यक्ति तक पहुंचाया जाये, जिससे एक आम इंसान भी योग के फायदो को प्राप्त कर सके। बैठक मे संस्था की कोषाध्यक्ष रीना पाण्डेय, अभिनव मिश्रा, बाबुल वर्मा, सुनील श्रीवास्तव, ऋषिकेश कुमार, विभव प्रताप सिंह, डा0 आरसीपटेल, अमित कुमार, अनुराग दीक्षित आदि उपस्थित रहे।


No comments:
Post a Comment