कानपुर नगर, हरिओम गुप्ता - ओंकारेश्वर सरस्वती ओकारेश्वर सरस्वती विधा निकेतन इण्टर कालेज जवाहर नगर में आयोजित हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा 2019 के यूपी टाॅपर छात्र-छात्राओं के अलंकरण एवं निवनिर्मित कम्प्यूटर प्रयोगशाला का लोकार्पण कार्यक्रम का उदघाटन मण्डलायुक्त सुभाष चन्द्र शर्मा द्वारा किया गया तथा हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा में प्रदेश में प्रथम स्थान अर्जित करने वाले गौतम रघुवंशी, चैथा स्थान पाने वाली अपूर्वा वैश्य, आठवां स्थान पाने वाले अनुराग सिंह, नर्वा स्थान पाने वाले प्रियांशु गुप्ता तथा दसवे स्थान पर रहे हर्ष खत्री व अन्य मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।
![]() |
| मण्डलायुक्त सुभाषचन्द्र द्वारा बच्चों को किया गया सम्मानित |
मुख्य अतिथि मण्डलायुक्त ने कहा कि यदि आपने अपने जीवन में कुछ अच्छा किया है तो यह संसार बार बार आपको नमन करेगा, समाज में आपको याद किया जायेगा, क्योंकि कर्म से ही व्यक्ति की पहचान होती है। विधालय में सभी विधार्थियों को एक समान वातावरण मिलता है फिर भी अपने व्यक्तिगत प्रयासों से कोई सर्वश्रेष्ठ बन जाता है। केवल कर्म ही हमारे वश है है और वही हम कर भी सकते है। उन्होने कहा भारत का अतीत वीरता के गौरव तथा आध्यात्मिक शक्ति से भरा है। भारत भूमि ने ऐसे महापुयष पैदा किए है जिन्होने इसे विश्व में सम्मान दिलाया है। राष्ट्र का निर्माण त्याग और तपस्या का परिणाम है। आप सबसे भी इसी त्याग और समर्पण की अपेक्षा है। अपना सुख त्याग कर राष्ट्र निर्माण में भागीदार बने। प्रधानाचार्य राम मिलन सिंह ने अतिथियों का परिचय व स्वागत किया। संचालन नैनिका सोनकर ने किया तथा प्रधानमंत्री शरद पाण्डेय ने आभार ज्ञापित किया। साक्षी तिवारी ने गीत प्रस्तुत किया। इस अवसर पर डा0 प्रेम कुमार मिश्रा, प्रबन्धक डा0 कुमकुम पांडे, निदेशक डा0 नीरजा अग्निहोत्री, डा0 अंगद सिंह, डा0 वीपी राय, आरडी त्रिवेदी आदि उपस्थित रहे।


No comments:
Post a Comment