विधायक ने रूदांश ईवी मोटर्स का किया शुभारंभ - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Thursday, September 17, 2026

विधायक ने रूदांश ईवी मोटर्स का किया शुभारंभ

फतेहपुर, मो शमशाद । शहर के राधानगर स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा के पास रूदांश ईवी मोटर्स का भव्य उद्घाटन हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अयाह शाह क्षेत्र के विधायक विकास गुप्ता ने शिरकत की। उन्होंने फीता काटकर नए शोरूम का शुभारंभ किया और संचालक मंडल को बधाई दी। विधायक विकास गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि पर्यावरण संरक्षण व बढ़ती ईंधन दरों के बीच इलेक्ट्रिक वाहन भविष्य की सबसे बड़ी जरूरत हैं। इस तरह के प्रतिष्ठानों के खुलने से स्थानीय नागरिकों को बेहतर परिवहन विकल्प मिलने के साथ-साथ क्षेत्र में नए रोजगार के

पूजा अर्चना में भाग लेते परिवारीजन।

अवसर भी पैदा होंगे। शोरूम के संचालक सचिन अग्रहरि ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कहा कि उनका मुख्य उद्देश्य ग्राहकों को किफायती दरों पर आधुनिक, उच्च गुणवत्ता वाले व बेहतरीन माइलेज देने वाले इलेक्ट्रिक वाहन उपलब्ध कराना है। इसके साथ ही शोरूम पर बिक्री के बाद बेहतर सर्विस की भी पूरी व्यवस्था रहेगी। उद्घाटन के इस खास मौके पर शिवबाबू अग्रहरि समेत कई गणमान्य नागरिक, व्यापारी और स्थानीय लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे। सभी उपस्थित लोगों ने नए व्यवसाय की सफलता के लिए संचालक परिवार को अपनी शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर उमा अग्रहरि, नेहा अग्रहरि, अन्शू अग्रहरि, प्रिन्स अग्रहरि, कृष्ण बिहारी, विजयभान, रविशंकर अग्रहरि संतोष अग्रहरि, अभिषेक अग्रहरि आदि मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages