डी.बी.एस. कॉलेज के भूगोल विभाग में प्रेरक व्याख्यान एवं मोटिवेशन सेशन हुआ आयोजन - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Friday, September 18, 2026

डी.बी.एस. कॉलेज के भूगोल विभाग में प्रेरक व्याख्यान एवं मोटिवेशन सेशन हुआ आयोजन

कानपुर, प्रदीप शर्मा - गोविंद नगर स्थित डी.बी.एस. कॉलेज के भूगोल विभाग यू जी लैब में 'एन इंस्पायरिंग टॉक एंड मोटिवेशन सेशन' का आयोजन गुरुवार को किया गया जिसका मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, सकारात्मक सोच एवं करियर के प्रति जागरूकता विकसित करना रहा। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता दुबिन यूनिवर्सिटी आयरलैंड के पूर्व छात्र  यशराज सालूजा ने विद्यार्थियों से अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि सफलता के लिए निरंतर प्रयास, आत्मविश्वास और सही दिशा में मेहनत आवश्यक है। उन्होंने विद्यार्थियों को अपने लक्ष्य निर्धारित कर चुनौतियों को अवसर के रूप में स्वीकार करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर प्राचार्य प्रो. अनिल कुमार मिश्रा ने कहा कि ऐसे प्रेरणादायी कार्यक्रम विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को अकादमिक ज्ञान के साथ व्यक्तित्व विकास एवं कौशल निर्माण पर ध्यान देने के लिए प्रेरित किया।


उप प्राचार्य प्रो. सी.एम. सक्सेना ने कहा कि विद्यार्थी जीवन स्वयं को पहचानने और नई संभावनाओं को तलाशने का महत्वपूर्ण समय है। उन्होंने सकारात्मक सोच के साथ निरंतर आगे बढ़ने का संदेश दिया। आइक्यूएसी समन्वयक प्रो. संदीप कुमार शुक्ला ने कहा कि उच्च शिक्षा में अकादमिक ज्ञान के साथ प्रेरणा, नवाचार एवं जीवन-कौशल भी आवश्यक हैं।  कार्यक्रम में समन्वयक डॉ. गौतम हाल ने कहा कि भूगोल विभाग विद्यार्थियों के शैक्षणिक विकास के साथ उनके व्यक्तित्व एवं करियर विकास को भी महत्व देता है। उन्होंने पूर्व छात्रों के अनुभवों को वर्तमान विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायी बताया। कार्यक्रम का संचालन करते हुए डॉ. अनीता निगम ने कहा कि निरंतर सीखना, अनुशासन और आत्मविश्वास सफलता की आधारशिला हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से अपने सपनों को लक्ष्य बनाकर निरंतर प्रयास करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए वक्ता से उच्च शिक्षा, करियर एवं भविष्य से संबंधित प्रश्न पूछे। अंत में डॉ. के.सी. त्रिपाठी द्वारा धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages