भारत से नशे को खदेडे बिना, नही सुरक्षित रह सकती बेटियां - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Wednesday, August 14, 2019

भारत से नशे को खदेडे बिना, नही सुरक्षित रह सकती बेटियां

कानपुर नगर, हरिओम गुप्ता - आखिर कब तक बेटियो से घर, परिवार व समाज अपनी छोटी सोच के चलते शोषण का खेल चलाता रहेगा यह बात सोसायटी योग ज्योति इंडिया व प्रैग्मा पब्लिक सकूल के संयुक्त तत्वाधान में टीम थिंक के सहयोग से नशा हटाओ बेटी बचाओ व पेड लगाओ अभियान के तहत आयोजित नुक्कड नाटक मेरी आवाज सुनो के मंचन पर सूत्रधार नमन दीक्षित ने कही। नाटक के समापन पर योग गुरू ज्येाति बाबा ने कहा कि महिला हिंसा शोषण और बलात्कार के पीछे शराब नशा मुख्य भूमिका निभा रहा है।
           
उन्होने कहा अब समय आ गया है कि आजादी के महार्व स्वतंत्रता दिवस पर हम सभी बेटियो को सुरक्षित वातावरण, घर बाहर देने के लिए नशा को भारत से खदेड दे। यही शहीदो को देश की सच्ची श्रद्धांजली होगी। नाटक में दिखाया गया कि कैसे लडकियों को घर, बाहर, आॅफिस, खेल के मौदान आदि में छोडछाड की जाती है और ज बवह शिकायत करती है तो उसे कमजोर या असहाय कहकर या तो चुप करा दिया जाता है या उस पर तेजाब फेंका जाता है। 14 कलाकारो ने उत्कृष्ट अभियन से लोगों का दिल जीत यिा। अंत में सभी ने एक ही संकल्प कराया कि स्वतंत्रता दिवस की पूर्व प्रातः में नशा हटाने, बेटी बचाने के मंत्र को जीवन में उतारकर हर दिन स्वतत्रंता दिवस मनाये। नाटक का लेखन निर्देशन नमन दीक्षित ने किया। अंत में सभी को मिष्ठान खिलाकर जन आंदोलन बनाने का आर्शीवचन सतीश चंद गुप्ता प्रबंधक ने दिया। आभार सुरेश राजहंस राष्ट्रीय कवि द्वारा कियाग या तथा महाशपथ योग गुरू ज्येाति बाबा ने दिलयी। कलाकारो में अराधना सिंह, दिव्यांशी गुप्ता, प्रीति शुक्ला, वसुधा गंगवानी, दीक्षा तलरेजा, अनुराग द्विवेदी, कार्तिक त्रिपाठी, समर्पित मारवा, आदित्य सिंह, मोहित त्रिवेदी आदि उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages