कानपुर नगर, हरिओम गुप्ता - ओमपुरवा स्थित अंर्तज्ञान विद्या मंदिर की छात्राओं द्वारा सैनिक भाईयों के हाथो में राखी बांधी गयी, जिसे स्वयं छात्राओं ने बनायी थी। सैनिको की सलामती की दुआ मांगते हुए छात्राओं ने कहा हम यहां तब सुरक्षित रहते है जब हमारे सैनिक भाई दूर बाॅर्डर पर पर हमारी सुरक्षा करते है।
कैंट टाट्रा रेजीमेंट में बने कम्पाउंड में स्कूल की छात्राओं ने अपने सेना के जवानो की कलाई में राखी बांधी तथा उनके लम्बी उम्र की कामना की। इस दौरान सैनिको ने छात्राओं के साथ जमकर मस्ती भी की वहीं सैनिको ने अपनी बहनो को भेंट स्वरूप रूपए देकर उनके पैर भी छुए। सैनिको ने कहा कई बार ऐसा होता है कि राखी के समय हम लोगों को छुटटी नही मिलती। हम देश की सेवा के लिए बार्डर पर तैनात होते है ऐसे में हम लोगों को भी अपनी बहनो की याद आती है लेकिन आज हमारी छोटी बहनो ने हमें राखी बांधकर हमारा उत्साह बढाया है। इस दौरान प्रचार्या किरन कुमारी एवं अध्यापिका पुष्पा, पूजा, रेनू रावत, सुीनता, जेके चौरसिया आदि उपस्थित रहीं।


No comments:
Post a Comment