फ़िरोज़ाबाद, विकास पालीवाल । जिला मुख्यालय के निकट स्थित आईवे इंटरनेशनल स्कूल, फिरोजाबाद में रक्षाबंधन एवं स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष में सभी कक्षाओं के बच्चों के द्वारा रक्षाबंधन के पावन पर्व को बहुत ही धूमधाम से मनाया । छात्राओं के द्वारा छात्रों को राखी बांधकर उत्सव मनाया गया। सभी के आकर्षण का केंद्र प्री- प्राइमरी के नन्हे मुन्ने दर्जनो बच्चे, जो विभिन्न प्रकार की ड्रेस पहन कर आऐ थे। कक्षा 1 से लेकर 12 तक के
छात्र-छात्राओं ने राखी मेकिंग एवं फ्लैग मेकिंग प्रतियोगिता में भाग लिया । सभी छात्र एवं छात्राओं ने बहुत ही आकर्षक राखियों एवं झंडे बनाए। सभी कक्षा में प्रथम द्वितीय तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र एवं छात्राओं को स्कूल की प्रिंसिपल नंंदिनी यादव के द्वारा पुरस्कृत किया गया । राखी मेकिंग में कक्षा 1 से काव्य प्रथम, तनिश द्वितीय एवं प्रिंसी यादव तृतीय, कक्षा 2 से राघव गुप्ता प्रथम, कक्षा 3 में योगेश कुमार प्रथम, कक्षा 4 से आरूषी जैन प्रथम, अनुष्का द्वितीय, कक्षा 5 से प्रदुमन प्रथम, कक्षा 6 से शौर्यदित्य प्रथम, कक्षा 7 से दीपिका प्रथम, कक्षा 8 से ओजस प्रथम प्राप्त करने में सफल रहे। फ्लैग मेकिंग में कक्षा 1 से वंश, कक्षा 7 से प्रियांशी प्रथम, कक्षा 8 से खुशबू प्रथम , कक्षा 9 से नैनाशी प्रथम, कक्षा 10 से रितिका सिंह प्रथम स्थान पर रही । स्कूल के डायरेक्टर मनोहर सिंह यादव एवं प्रिंसिपल श्रीमती नंदिनी यादव ने सभी बच्चों एवं उनके अभिभावकों को रक्षाबंधन एवं स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में पावन शर्मा , अवधेश उपाध्याय, नूपुर केदरिया, सोनिया अग्रवाल, चारू गोयल, बबीता अग्रवाल, कुलदीप वशिष्ठ , आफरीन खान, सोनिया जैन, नारायन यादव, सरताज खान आदि मौजूद रहे ।


No comments:
Post a Comment